scriptबारिश से किसानों की जागी आस, सिर्फ २० मिनट ही गिरा पानी | Farmers have hope due to rain, water fell only for 20 minutes | Patrika News

बारिश से किसानों की जागी आस, सिर्फ २० मिनट ही गिरा पानी

locationडबराPublished: Jun 25, 2021 12:12:20 am

Submitted by:

rishi jaiswal

अंचल में गुरुवार को शाम को बारिश हुई, रात को मौसम खुशनुमा हुआ
 
 

बारिश से किसानों की जागी आस, सिर्फ २० मिनट ही गिरा पानी

बारिश से किसानों की जागी आस, सिर्फ २० मिनट ही गिरा पानी

डबरा. अंचल में गुरुवार को शाम को बारिश हुई लेकिन २० से २५ मिनट तक ही बारिश हुई। कम बारिश होने से उमस बनी रही। हालांकि किसानों की आस जागी हेै। गुरुवार को हुई बारिश से मानो क्षेत्र में मानसून ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे लेकिन इसके बाद भी उसम बनी रही ओैर ४० डिग्री तापमान रहा। एक दिन पहले की तुलना में एक डिग्री तापमान गिरा। रात में मौसम खुशनुमा हो गया।

सुबह तेज धूप निकली लेकिन दोपहर में २ बजे आसमान में बादल छाए। शाम करीब ४.३० मिनट पर काले बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। बारिश को देखकर लगा कि अच्छी बारिश होगी लेकिन २५ मिनट तक बरसे और लोैट गए। जिससे उमस बनी। भितरवार, चीनोर में भी २० से २५ मिनट तक बारिश हुई। बारिश खत्म होते ही उमस बढ़ गई। हालांकि बाद में रात को हवा के चलने मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश के दौरान कई लोगों ने भींगकर मौसम का लुत्फ उठाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो