लेकिन लॉकडाउन के चलते समर्थन मूल्य की खऱीदी स्थगित कर दी है। इससे किसानों के सामने फसल बेचने की समस्या खड़ी हो गई है। इन दिनों फ सल की कटाई शुरू हो गई है, लेकिन छोटे किसानों के सामने फसल रखने का संकट खड़ा हो गया। है।
व्यापारी करेंगे मनमानी किसानों के अनुसार जब भी मंडी खुलेगी तो पूरे विकासखंड के किसान फसल लेकर पहुंचेंगे। हर किसान पहले फसल बेचना चाहेगा। ऐसे हालात में मंडी में व्यापारी मनमानी कर औने-पौने दामों में फ सल खरीदेंगे, जिससे किसानों को नुकसान होगा, क्योंकि समर्थन मूल्य पर खरीदी न होने के कारण किसानों के पास विकल्प नहीं होगा।
ये बोले किसान
छोटी अकबई के किसान गुरुनाम सिंह के अनुसार मंडी बंद होने से परेशानी हो रही है। फ सल कटना शुरू हो गई, लेकिन इसे रखने की समस्या है। इसी तरह सलैया के किसान मचल सिंह का कहना है कि कटाई के दौरान कंबाइन हार्वेस्टर वालों को नकद पैसा देना पड़ता है, जबकि फसल नहीं बिकने से आर्थिक संकट पैदा होगा। मंडी में एक साथ किसान पहुंचेंगे तो फ सल बेचने में कई दिन लग जाएंगे। साथ ही व्यापारी भी मनमानी करेंगे।