scriptडबरा में 417 व भितरवार में 2380 को मिली खाद्यान्न पात्रता पर्ची | Foodgrains eligibility slips for 417 in Dabra and 2380 in Bhitwar | Patrika News
डबरा

डबरा में 417 व भितरवार में 2380 को मिली खाद्यान्न पात्रता पर्ची

नगर परिषद एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम में खाद्यान पात्रता पर्ची से हितग्राही हुए लाभान्वित

डबराSep 17, 2020 / 06:41 pm

महेंद्र राजोरे

डबरा में 417 व भितरवार में 2380 को मिली खाद्यान्न पात्रता पर्ची

भितरवार नगर परिषद में पात्रता पर्ची बांटते एसडीएम।

डबरा/भितरवार. मुख्यामंत्री अन्न योजना के तहत बुधवार को नगर परिषद समेत ग्राम पंचायतों में गरीबों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डबरा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में 417 व भितरवार ब्लॉक में 2380 लोगों को खाद्यान्न पर्ची का वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री अन्न योजना के तहत पूरे प्रदेश में एक साथ खाद्यान पात्रता पर्ची का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद पंचायत डबरा के सीईओ कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि डबरा ब्लॉक में 1306 लोगों को ग्रामीण क्षेत्र में खाद्यान पर्ची जारी होना है। बुधवार को शहर समेत पंचायतों में 417 पर्चियां जारी की गईं शेष पर्चियां प्रिंट होने पर बांटी जाएंगी।

इसी तरह नगर परिषद भितरवार, आंतरी एवं विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में 2380 हितग्राहियों को खाद्यान्न पर्ची प्रदान कर उन्हें योजना से लाभान्वित किया गया। बुधवार को स्थानीय नगर परिषद कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ एसडीएम अश्चिनी कुमार रावत ने मां सरस्वती पूजन कर किया। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित 95 हितग्राहियों को एसडीएम एवं सीएमओ सतीश कुमार दुबे ने खाद्यान्न पात्रता पर्ची वितरित की, वहीं इस दौरान हितग्राहियों ने नगर परिषद द्वारा लगाई गई एलइडी के माध्यम से चल रहे सीधे प्रसारण पर मुख्यमंत्री के संदेश को सुना। वहीं इसी प्रकार आंतरी नगर परिषद में सीएमओ की मौजूदगी में 85 हितग्राही खाद्यान्न पात्रता पर्ची से लाभान्वित हुए। इसी प्रकार विकासखंड की सभी 82 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं सचिवों ने 2200 हितग्राहियों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची देकर उन्हें लाभान्वित किया।

इतना मिलेगा राशन
खाद्यान पात्रता पर्ची के जरिए गरीब परिवार को 4 किलो गेहूं, 1 किलो चावल, 1 किलो ज्वार तथा 1 किलो नमक प्रति व्यक्ति 1 रुपए किलो के हिसाब से मिलेगा तथा प्रधानमंत्री की ओर से अतिरिक्त 4 किलो गेहूं, 1 किलो चना, 1 किलो शक्कर नि:शुल्क मिलेंगे यानी हितग्राही को डबल राशन मिलेगा।

पर्ची वितरण के साथ ही डिजिटल सेवा का उद्घाटन


ग्राम पंचायत बरई में भी बुधवार को मुख्यमंत्री अन्न योजना की खाद्यान्न पर्ची का वितरण किया गया जो पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। साथ ही महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र डिजिटल सेवा का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अशोक पटसारिया द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर जनपद सीईओ प्रदीप शर्मा.जनपद अध्यक्ष हरज्ञान सिंह किरार, पूर्व मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह गुर्जर, अमर सिंह कौरव, सरपंच आशा सरनाम सिंह कौरव, सचिव बादाम सिंह गुर्जर, रोजगार सहायक विवेक शर्मा, लक्ष्मण बनबारिया, सुभाष जाटव व अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो