scriptकचरा उठाने की व्यवस्था गड़बड़ाई, वाहनों को नहीं कराया दुरूस्त | Garbage collection system gone wrong, vehicles not repaired | Patrika News

कचरा उठाने की व्यवस्था गड़बड़ाई, वाहनों को नहीं कराया दुरूस्त

locationडबराPublished: Jun 01, 2020 11:52:42 pm

Submitted by:

rishi jaiswal

इस संबंध में स्वच्छता निरीक्षक सूर्यप्रकाश दुबे का कहना है कि सात दिन पहले एक कचरा वाहन का टायर खराब हो गया है। इसे दुरुस्त करवाया जा रहा है। शेष वाहन भी सुधरने डले है। इस कारण समय पर कचरा नहीं उठ पा रहा है।
 

कचरा उठाने की व्यवस्था गड़बड़ाई, वाहनों को नहीं कराया दुरूस्त

कचरा उठाने की व्यवस्था गड़बड़ाई, वाहनों को नहीं कराया दुरूस्त

डबरा. बाजार खुलते ही सड़कों पर कचरा फैलना शुरू हो गया है और कचरा प्वाइंट पर एकत्रित होने लगा है। इधर, नगर पालिका की कचरा उठाने वाली ३ वाहन खराब है। इससे समय पर कचरा नहीं उठ पा रहा है। सोमवार को सुबह 10.30 बजे तक कन्या विद्यालय कचरा प्वाइंट से कचरा नहीं उठ सका था। यहां कचरा सड़क पर फैला और मवेशी भी कचरे को सड़क पर फैलाते देखे गए। बताया गया है कि तीन गाडिय़ों के खराब होने से डोर टू डोर कचरा उठाने की व्यवस्था भी बिगड़ी है। इससे कई इलाकों में कचरा वाहन नहीं पहुंच रहा है।
दो कचरा वाहन काफी समय से खराब है। 10 में से 8 कचरा वाहन ही चल रहे थे लेकिन पिछले सात दिन से एक और कचरा वाहन खराब हो गया है। इस कारण बुजुर्ग रोड क्षेत्र समेत लक्ष्मी कॉलोनी शिक्षक कॉलोनी आदि क्षेत्रों में डोर टू डोर कचरा नहीं उठ रहा है। ऐसे में फिर से मोहल्लें की सड़क पर कचरा फैलने लगा है।
महत्वपूर्ण बात यह है कि दो कचरा वाहन काफी समय से खराब है तो उन्हें अभी तक दुरूस्त क्यों नहीं कराया गया। वहीं तीसरा वाहन भी खराब है उसे भी दुरुस्त कराने देरी हो रही है। इधर, लॉकडाउन के बाद बाजार खुलने से कचरा भी ज्यादा निकलने लगा है और सड़क पर फैल रहा है। वाहनों के अभाव में कचरा समय पर नहीं उठ पा रहा है। यही वजह है कि कई क्षेत्रों में कचरा सुबह 11 बजे तक सड़क पर ही फैला रहता है।
नपा में शामिल अधिकतर क्षेत्रों को तो अभी तक कचरा कलेक्शन सुविधा नहीं मिल पाई है। यहां डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए वाहन नहीं पहुंच रहे है। यदि कहीं वाहन जा भी रहे है तो वे नियमित नहीं है। ऐसे में कचरा सड़कों पर फैला रहता है।
इस संबंध में स्वच्छता निरीक्षक सूर्यप्रकाश दुबे का कहना है कि सात दिन पहले एक कचरा वाहन का टायर खराब हो गया है। इसे दुरुस्त करवाया जा रहा है। शेष वाहन भी सुधरने डले है। इस कारण समय पर कचरा नहीं उठ पा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो