scriptगायत्री परिवार की प्रज्ञापुराण कथा से पहले निकाली गई कलश यात्रा | Kalash Yatra organized before Gayatri family's Pragyapurana story | Patrika News

गायत्री परिवार की प्रज्ञापुराण कथा से पहले निकाली गई कलश यात्रा

locationडबराPublished: Jan 25, 2021 12:12:48 am

Submitted by:

rishi jaiswal

गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। गायत्री शक्तिपीठ पहुंचकर कलश पूजन किया गया। इसके बाद प्रज्ञापुराण कथा शुरू की गई।

गायत्री परिवार की प्रज्ञापुराण कथा से पहले निकाली गई कलश यात्रा

गायत्री परिवार की प्रज्ञापुराण कथा से पहले निकाली गई कलश यात्रा

डबरा. गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। गायत्री शक्तिपीठ पहुंचकर कलश पूजन किया गया। इसके बाद प्रज्ञापुराण कथा शुरू की गई। मांडवी दीदी ने पहले दिन प्रज्ञापुराण के महत्व को बताया।
श्रीराम स्मृति उपवन गायत्री प्रज्ञापीठ से कलश यात्रा प्रारंभ की गई जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए जवाहरगंज क्षेत्र स्थित गायत्री शक्तिपीठ पहुंची। विधिवत यात्रा का समापन कर कलश पूजन किया गया। इस दौरान पुष्प वर्षा कर जगह जगह कलश यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम मे पूजन पारीक्षित जयराम लोहिया और निर्मला लोहिया ने किया।
27 से शुरू होगी प्रज्ञापुराण कथा
कार्यक्रम में मुख्य रूप से परमानंद शर्मा, रामजीशरण छिरोल्या, हेमंत कुमार छिरोल्या, मदनलाल गुप्ता, समीर गुप्ता, दीपक साहू, चिंतामणि गुप्ता, लोकेन्द्र रावत, राधेश्याम गुप्ता समेत अनेक नागरिकगण शामिल थे। 27 जनवरी तक दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक प्रज्ञापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।

निधि संचय यात्रा में महिलाएं कलश लेकर निकलीं
छीमक. राम मंदिर निर्माण के लिए आयोजित की जा रही निधि संचय कलश यात्रा रविवार को आतरी नगर परिषद में निकाली गई। मारकंडेश्वर मंदिर कलश यात्रा प्रारंभ की गई जो कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए निकली। अतिथियों ने भगवान श्रीराम का तिलक कर पूजन किया। चल समारोह के दौरान सैकड़ों में महिला पुरुष शामिल थे। सिर पर महिला कलश लेकर चल रही थी। चल समारोह का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। समापन अवसर पर मुख्य वक्ता नरेंद्र जैन ने कहा कि श्री राम भरत की आत्मा है। आत्मा प्रत्येक मनुष्य के अंदर है। इस अवसर पर संघ सेवक संघ के कार्यकर्ता समेत भाजपा और विश्व हिंदू परिषद के अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो