scriptलॉक डाउन के चलते बढ़ रही है कालाबाजारी, महंगी हुई सब्जियां | lock down: Black marketing is increasing , vegetables are expensive | Patrika News

लॉक डाउन के चलते बढ़ रही है कालाबाजारी, महंगी हुई सब्जियां

locationडबराPublished: Mar 29, 2020 02:08:40 pm

Submitted by:

Amit Mishra

इससे कालाबाजारी पर अंकुश नहीं लग रहा है। एक सप्ताह पहले आटा 25 से 28 रुपए किलो था। अब 30 रुपए किलो से कम आटा नहीं मिल रहा है। इसी तरह दुकानदार मूंग दाल , तेल व किराना के सामान की दरें बढ़ा दी है।

kishangarh-कम हो गई सब्जियां, बढ़ गए खरीदार

kishangarh-कम हो गई सब्जियां, बढ़ गए खरीदार

ग्वालियर/ डबरा। लॉक डाउन होने की वजह से महंगाई ने पांव पसार लिए हैं। प्रशासन ने निर्धारित मूल्य पर ही वस्तुओं को बेचे जाने के आदेश दिए हैं। प्रशासन के आदेश के बावजूद वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं। सब्जी बाहर से नहीं आने के कारण आलू प्लाज और सबसे ज्यादा मिर्च की कीमत में उछाल आया है। मिर्ची के दाम 40 रु प्रति किलो से बढ़कर 100 रु हो गए हैं। आलू प्याज भी 5 से 10 रु बढकर 40 रुपए किलो तक बेचे जा रहे है। बिस्कुट और बेकरी के सामनों में भी कालाबाजारी हो रही है। लोगों में दाम बढ़ने की चिंता साफ साफ दिखाई दे रही है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

किराना के सामान की दरें बढ़ा दी है
लॉक डाउन के चलते बाजार में दुकानदार जरुरी सामान के मनमाने दाम वसूल रहे हैं। मनमाने दाम वसूलने की शिकायतों के बावजूद प्रशासन ऐेसे लेगों के खिलाफ काेई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। इससे कालाबाजारी पर अंकुश नहीं लग रहा है। एक सप्ताह पहले आटा 25 से 28 रुपए किलो था। अब 30 रुपए किलो से कम आटा नहीं मिल रहा है। इसी तरह दुकानदार मूंग दाल , तेल व किराना के सामान की दरें बढ़ा दी है।


सब्जियां भी हुई महंगी
आलू, प्याज, अदरक, भिंडी के दाम बढ गए हैं एक सप्ताह पहले आलू के भाव 20 से 25 रुपए किलो थे। जो अब 40 रुपए हो गए। प्याज 30 रुपए से बढ़कर 40 रुपए प्रति किलो, साथ ही अदरक के दामों में तेजी आई है। भिंडी 40 से 50 रुपए किलों में टमाटर भी 40 से 50 रुपए किलो में जबकि 30 से 35 रु किलो में लौकी तथा गिलकी 30 से 40 रुपए के हिसाब से बिक रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो