यहां बता दे कि मंगलवार को शाम को चीनोर रोड पर हरविन्दर सिंह उर्फ हीरो की पुरानी रंजिश को लेकर 4 से 5 युवकों ने की मारपीट की। हरविंदर का आरोप है कि उसे यह लोग कमरे में ले गए और अमानवीय तरीके से मारपीट की। बताया गया है कि एक दिन पहले इन लोगों से विवाद हो गया था।
पुराने विवाद को लेकर इन लोगों ने मारपीट की है। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रैफर कर दिया है। ग्वालियर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में घायल के पिता की रिपोर्ट पर गुरमीतसिंह, कमरसिंह, जुगरातसिंह एवं दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मूंछ काटने की बात सामने नहीं आई है और ना ही संबंधित घायल ने बताई है। अमानवीय मारपीट के संबंध में जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
– विवेक कुमार शर्मा, एसडीओपी डबरा
इधर,नौकरी दिलाने के बहाने जेठ ने बुलाया, किया गंदा काम
वहीं दूसरी ओर ग्वालियर में नौकरी के बहाने महिला के साथ उसके जेठ द्वारा बलात्कार किए जाने का मामला समाने आया है। आरोप है कि वह 8 साल तक उसे धमकाकर शारीरिक शोषण करता रहा। महिला का कहना है जेठ की वजह से उसका परिवार बर्बाद हो गया।
पति ने घर से निकाल दिया। छोटी बच्ची को लेकर भटक रही है। यूपी निवासी महिला ने बताया मुरार में उसकी बहन के जेठ विशाल का घर है। 8 साल पहले विशाल ने उसके पति को नौकरी लगवाने का झांसा दिया था, उन्हें अपने घर बुलाया था।
तब विशाल ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर उसे पिलाई। उसके साथ बलात्कार किया। धमकी दी पति को कुछ बताया तो मार देगा। उसे धमका कर विशाल आए दिन बलात्कार करता था। वह गर्भवती हुई, एक बेटी को जन्म दिया। तब पति को घटना पता चली तो उसने घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मुरार थाने आकर सारा वाक्या बताया है।