ग्राम बागबई में रहने वाले हरमन बघेल (15) पुत्र ग्यासीराम सुबह 11 बजे बकरी चराने के लिए घर से निकला था, साथ में उसका पड़ोसी जगन्नाथ बघेल भी गया। दादी के शनिवार को नहीं जाने पर हरमन गया था। शाम करीब ५ बजे किसी राहगीर ने परिजनों को सूचना दी कि सूखनाखिरिया नहर की पुलिया के पास वह मृतक पड़ा है उसके गर्दन में चोट के निशान है, किसी धारधार हथियार से हमला किया है। इधर, पुलिस सूचना मिलने पर एडीओपी अभिनव बारंगे, थाना प्रभारी राजकुमारी परमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। मृतक की बॉडी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंंचाया। रात होने की वजह से पोस्टमार्टम अगले दिन होगा। हत्या के कारणों का भी अभी पता नहीं चला है।
घर का था इकलौता चिराग, मां का रो रो कर बुरा हाल सुखनाखिरिया नहर पुलिस के पास १५ साल के नाबालिग हरमन बघेल की मिली बॉडी के बाद परिजनों में आक्रोश है। हरमन की धारधार हथियार से हत्या की गई है। हरमन बघेल की मां सुनीता बघेल जो कि आशा कार्यकर्ता है, उसने बताया कि उसके बच्चे को पड़ोस के रहने वाले जगन्नाथ उर्फ ठकुरी ने मार डाला है, उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है। उसी के साथ हरमन घर से निकला था। उसके साथ नहीं आया। इधर, घटना के बाद से पड़ोसी जगन्नाथ घर से गायब है। किशोर की हत्या का मामला होने के चलते ग्वालियर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात जयराज कुबेर ओैर एफएसल टीम रात करीब 8.30 बजे घटना स्थल पहुंची। हालांकि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है।
रोज ग्यासीराम की मां और मृतक हरमन की दादी बकरी चराने जाती थी। लेकिन आज उनके परिवार में किसी बुजुर्ग का देहांत हो गया था। इस वजह से बड़ा कोई नहीं गया, हरमन को घरवालों ने बकरी चराने भेजा, उसके साथ पड़ोस में रहने वाला जगन्नाथ उर्फ ठकुरी गया था। सुबह ११ बजे दोनों निकले थे। शाम को किसी ने हरमन के मृत होने की सूचना उसके परिवार को दी। मां सुनीता बघेल का रो रो कर बुरा हाल है। रोते हुए बताया कि रोज उसकी दादी बकरी चराने जाती थी लेकिन आज उनके परिवार में किसी बुजुर्ग का देहांत हो गया था इस वजह से हरमन को भेजा, नहीं भेजते तो उसकी जान बच जाती है। उसने पड़ोसी जगन्नाथ उर्फ ठकुरी पर हत्या का आरोप लगाया है।
घर का इकलौता चिराग था हरमन हरमन बघेल उम्र 15 वर्ष अपने घर का इकलौता लडक़ा था। कक्षा नवमीं में पढ़ता था। हरमन की एक छोटी बहन है, जो कि करीब 5 वर्ष की है। हरमन के पिताजी ग्यासी राम मजदूरी करते हैं और मां आशा कार्यकर्ता है। बताते है कि ग्यासीराम तीन भाई है ओैर तीनों भाईयों में हरमन ही इकलौता लडक़ा था।
15 वर्षीय किशोर की गर्दन पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है पुलिस कार्रवाई में जुटी है। जल्द ही नाबालिग की हत्या करने वाले लोगों को पकड़ लिया जाएगा।
अभिनव कुमार बारंगे एसडीओपी भितरवार
अभिनव कुमार बारंगे एसडीओपी भितरवार