scriptमहाराष्ट्र से लौटे 8 लोगों के लिए सैंपल, किया होम क्वारंटाइन | Sample for 8 people who returned from Maharashtra, did home quarantine | Patrika News

महाराष्ट्र से लौटे 8 लोगों के लिए सैंपल, किया होम क्वारंटाइन

locationडबराPublished: Apr 08, 2020 11:05:01 pm

Submitted by:

rishi jaiswal

ग्वालियर से लौटने के बाद इन लोगों को गांव के पास में बने हार स्थित एक कमरे में होम क्वारंटाइन किया गया। इन लोगों की रिपोर्ट आने तक इन्हें यही रखा जाएगा।

महाराष्ट्र से लौटे 8 लोगों के लिए सैंपल, किया होम क्वारंटाइन

महाराष्ट्र से लौटे 8 लोगों के लिए सैंपल, किया होम क्वारंटाइन

भितरवार. देश में चल रहे लॉकडाउन के बाद विकासखंड में कई लोग वापस लौटकर अपने घर आए हैं। इन्हीं लोगों में ब्लॉक के ग्राम मोहनगढ़ में महाराष्ट्र से लौटने वाले 8 लोगों को ग्राम पंचायत द्वारा सैंपलिंग के लिए ग्वालियर भेजा गया था।
ग्वालियर से लौटने के बाद इन लोगों को गांव के पास में बने हार स्थित एक कमरे में होम क्वारंटाइन किया गया। इन लोगों की रिपोर्ट आने तक इन्हें यही रखा जाएगा।

जानकारी के अनुसार ग्राम मोहनगढ़ में रहने वाले सुशील चौहान (25), पुत्र गजेन्द्र चौहान, रामहेत जाटव (३०), हरिमोहन चौहान (2२), भूपसिंह कुशवाह (2८), भरत सिंह कुशवाह (25), परवेन्द्र परिहार (2४), कमलेश कुशवाह (2६) तथा दिनेश कुशवाह (2३) विगत 4 अप्रैल को सोलापुर महाराष्ट्र से लौटकर अपने गांव आए थे।
इन लोगों के गांव आने के बाद ग्राम पंचायत सचिव कृष्णपाल सिंह परमार द्वारा स्क्रीनिंग कराई गई थी। स्क्रीनिंग के दौरान इन लोगों में किसी प्रकार का संक्रमण नहीं पाया गया था।

जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन लोगों को घर पर एहतियात बरतने और दूरी बनाकर रहने के लिए कहा था। अभी हाल ही ग्रामीणों को सूचना मिली कि यह लोग जहां काम करते थे वहां इनके साथ वाले लड़के कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
कोरोना पॉजिटिव की शंका के चलते ग्राम पंचायत ने इन सभी लोगों को बुधवार को जांच के लिए ग्वालियर भिजवाया था जहां इनका ब्लड सैंपल लिया गया है।

जब तक इन लोगों की सैंपल रिपोर्ट नहीं आती है तब तक गांव लौटे सभी लोगों को ग्राम पंचायत द्वारा गांव के पास स्थित हार में बने एक कमरे में होम क्वारंटाइन किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो