scriptबारिश से घुली ठंडक, मौसम हुआ खुशनुमा | The rain got colder, the weather was pleasant | Patrika News

बारिश से घुली ठंडक, मौसम हुआ खुशनुमा

locationडबराPublished: Jun 04, 2020 11:53:45 pm

Submitted by:

rishi jaiswal

सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह करीब 10.30 बजे बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश शुरू हुई। कुछ देर बारिश होने के बाद रूक गई। इसके बाद दिनभर बादल छाए रहे और मौसम में ठंडक बनी रही। शाम को ठंडी हवा चली जिससे मौसम और खुशनुमा हो गया।

बारिश से घुली ठंडक, मौसम हुआ खुशनुमा

बारिश से घुली ठंडक, मौसम हुआ खुशनुमा

डबरा. अंचल में मौसम में बदलाव बना हुआ है। गुरुवार को सुबह हल्की बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आई। वहीं दिनभर बादल छाए रहे और ठंडी हवा चली जिससे लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। सुबह हुई बारिश के बाद दोपहर में भी बूंदाबांदी होती रही। गुरुवार को 30 डिग्री तापमान रहा। एक दिन पहले की तुलना में 6 डिग्री की गिरावट आई। रात का पारा भी 5 डिग्री गिरा।
भितरवार में आधा घंटा अच्छी बारिश हुई। इससे शहर की सड़के गीली हो गई। चीनोर, छीमक और पिछोर में भी हल्की बारिश हुई। हालांकि बारिश से कोई नुकसान नहीं है। इनदिनों न ही कोई फसल खड़ी है और न ही खरीदी केन्द्र पर माल रखा है। खरीदी कार्य बंद होने की वजह से वेयर हाउस में आनाज पहुुंच चुका है।
सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह करीब 10.30 बजे बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश शुरू हुई। कुछ देर बारिश होने के बाद रूक गई। इसके बाद दिनभर बादल छाए रहे और मौसम में ठंडक बनी रही। शाम को ठंडी हवा चली जिससे मौसम और खुशनुमा हो गया। मौसम में ठंडक घुलने से गर्मी से भी लोगों ने राहत की सांस ली। इधर, हल्की बारिश में लोग बाजार में निकले और मौसम का आनंद उठाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो