script

दो दिन से नहीं जला 20 मजदूर परिवारों का चूल्हा, पुलिस की दरियादिली से हुआ राशन का इंतजाम

locationडबराPublished: Mar 30, 2020 07:32:34 pm

Submitted by:

rishi jaiswal

जब यह जानकारी थाना प्रभारी को लगी तो वे स्वयं राशन इन परिवारों के घर पहुंचे हाल जाना। थाना प्रभारी ने सरपंच की मदद से इन परिवारों को दुकान से राशन दिलवाया तब इन परिवारों का चूल्हा जल सका।

दो दिन से नहीं जला 20 मजदूर परिवारों का चूल्हा, पुलिस की दरियादिली से हुआ राशन का इंतजाम

दो दिन से नहीं जला 20 मजदूर परिवारों का चूल्हा, पुलिस की दरियादिली से हुआ राशन का इंतजाम

चीनोर. कोरोना वायरस के चलते लाक डाउन से मजदूर परिवारों को खाने के लाले पड़ गए हैं। ऐसे में पुलिस इन परिवारों की मदद कर रही है। ग्राम पंचायत की अशोक कालोनी में पिछले दो दिनों से करीब 20 गरीब मजदूर परिवारों के घऱ में राशन न होने से चूल्हा नहीं जला था।
जब यह जानकारी थाना प्रभारी को लगी तो वे स्वयं राशन इन परिवारों के घर पहुंचे हाल जाना। थाना प्रभारी ने सरपंच की मदद से इन परिवारों को दुकान से राशन दिलवाया तब इन परिवारों का चूल्हा जल सका।
ग्राम पंचायत की अशोक कालोनी में अधिकांश लोग मेहनत मजूरी करते हैं। कोरोना वायरस के चलते लाक डाउन होने पर इन परिवारों के मजदूरी करने वाले सदस्य घर बैठ गए। घर में जो भी राशन था वह अब तक चला और दो दिन पहले वह भी खत्म हो गया।
इन परिवारों को दो दिन से चूल्हा ठंडा पड़ गया। आस पड़ोस के लोगों ने थोड़ी बहुत मदद खाना खिलाने में की। सोमवार को यह जानकारी थाना प्रभारी शक्ति सिहं यादव को लगी तो वे सरपंच भारत सिहं कुशवाह के साथ अशोक कालोनी में गरीब परिवारों के घर पहुंच गए सरपंच को पैसे दिए और कही कि इन परिवारों को राशन दिलवाएं।
सरपंच स्वंय इन परिवारों के एक-एक सदस्य को अपने साथ किराने की दुकान व तेल मिल पर ले गए और सभी को उनकी जरूरत और सदस्यों के हिसाब से राशन दिलवाया। इसके साथ ही थाना प्रभारी ने इन परिवारों को थोड़ा बहुत पैसे भी दिए ताकि वे दवा आदि का इंतजाम कर सकें।

ट्रेंडिंग वीडियो