scriptयुवक ने खुद को गोली मारी, पेट में धंसने से मौत | The young man shot himself, died due to a bullet in his stomach | Patrika News

युवक ने खुद को गोली मारी, पेट में धंसने से मौत

locationडबराPublished: Apr 08, 2020 11:25:09 pm

Submitted by:

rishi jaiswal

जानकारी के अनुसार बंटी (25) शादी नहीं होने के कारण तनाव में रहता था। मृतक की मां ने बताया बंटी घर के बाहर सो रहा था। सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई तो मैंने उसे ईंट पर पन्नी ढंकने को कहा। जिसे उसने अनसुना कर दिया इस पर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर के अंदर गया और खुद को गोली मार ली।

युवक ने खुद को गोली मारी, पेट में धंसने से मौत

युवक ने खुद को गोली मारी, पेट में धंसने से मौत


भितरवार. ग्राम लोहारी में बुधवार सुबह 5 बजे घर में ही एक युवक ने खुद को गोली मार ली। गोली पेट में धंसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसडीओपी शैलेंद्र सिंह जादौन, थाना प्रभारी केडी कुशवाह, फॉरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार बंटी (25) शादी नहीं होने के कारण तनाव में रहता था। मृतक की मां ने बताया बंटी घर के बाहर सो रहा था। सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई तो मैंने उसे ईंट पर पन्नी ढंकने को कहा। जिसे उसने अनसुना कर दिया इस पर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर के अंदर गया और खुद को गोली मार ली। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और पड़ताल कर मौके से कट्टा बरामद कर शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। एसडीओपी शैलेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि युवक ने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच चल रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि मृतक के पास कट्टा कहां से आया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो