वैक्सीनेशन महाअभियान आज,36 सेंटरों पर लगाए जाएंगे टीके
डबराPublished: Oct 23, 2021 12:22:15 am
12000 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य


वैक्सीनेशन महाअभियान आज,36 सेंटरों पर लगाए जाएंगे टीके
डबरा. 23 अक्टूबर को वैक्सीनेशन महा अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए डबरा ब्लॉक में 36 सेंटर बनाए गए हैं और करीब 12000 का लक्ष्य निर्धारित किया है। 1 दिन में 12000 लोगों को कोरोना का टीकाकरण किया जाएगा। हालांकि दूसरे डोज को लेकर गति धीमी बनी है और करीब 24000 ऐसे लोग हैं जिन्होंने पहला डोज लगवाने के बाद दूसरे रोज की समय अवधि भी निकल गई , लेकिन उन्होंने डोज नहीं लगवाया है।
यहां होगा टीकाकरण
23 अक्टूबर को डबरा ब्लॉक के सिविल अस्पताल अटेंडर हॉल, 27 उप स्वास्थ्य केंद्र समेत 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों , तीन मोबाइल वाहन कुल 36 सेंटरों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। हालांकि प्रथम डोज करीब 2.08 लाख लोगों को लग चुका है। जबकि दूसरा डोज लगवाने वालों की संख्या करीब 71000 है। करीब 24000 लोगों की दूसरा डोज की समय अवधि निकल गई है लेकिन वे डोज नहीं लगवा पाए हैं।