script10 फीट का दिखा मगरमच्छ, गाय के बछड़े का शिकार करने घात लगाकर बैठा रहा फिर भाग निकला | 10-foot crocodile spotted, sitting in ambush hunting cow's calf, then | Patrika News

10 फीट का दिखा मगरमच्छ, गाय के बछड़े का शिकार करने घात लगाकर बैठा रहा फिर भाग निकला

locationदमोहPublished: Sep 09, 2019 11:25:09 pm

Submitted by:

lamikant tiwari

नोहटा के गौरइया नदी का मामला

10-foot crocodile spotted, sitting in ambush hunting cow's calf, then

10-foot crocodile spotted, sitting in ambush hunting cow’s calf, then

दमोह/नोहटा. क्षेत्र से लगे गौरइया नदी के पास सोमवार को करीब ८ से १० फीट का मगरमच्छ देखा गया। वह नदी में ऊपरी सतह पर एक टापू पर बैठा देखा गया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ देखा तो वह घबरा गए। बाद में वहां पर नदी किनारे खड़े गाय के दो बछड़ों का शिकार करने के इदारे को भांपकर ग्रामीणों ने मगरमच्छ को भगाने कुछ पत्थर बगैरह फेके जिसके बाद मगरमच्छ आगे चला गया। फिर गाय के बछड़ों को बचाकर उन्हें पानी से बाहर निकाला गया। पानी से गायों को बाहर भगाने के दौरान ग्रामीणों में फिरोज खान, शाहरुकखान, राजा मोम्मद व इकरार खान शामिल रहे। ग्रामीणों का कहना है कि नदी के किनारे आए दिन मगरमच्छ दिखाई देते हैं। लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से बड़े हादसे होने से बच जाते हैं। कई बार तो पुलिस उनके गांव में भगवान बनकर आ गई। नहीं तो पता नहीं मगरमच्छ कितनों की जान ले चुका होता। हालांकि मुस्लिम युवाओं ने जिस तरह से गाय के दो बछड़ों की जान बचाई है यह अच्छा कार्य किया है नहीं तो दोनों बछड़े बेमौत मारे जाते।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो