scriptबिजवार के बाद भैंसा में तेंदुए का आतंक खेत में सिंचाई कर रहे 7 ग्रामीण घायल | After 7 hours, 7 villagers injured in leopard panic in Bhanas | Patrika News

बिजवार के बाद भैंसा में तेंदुए का आतंक खेत में सिंचाई कर रहे 7 ग्रामीण घायल

locationदमोहPublished: Nov 10, 2018 11:48:09 am

Submitted by:

lamikant tiwari

पन्ना टाइगर जिरर्व से पहुंची रेस्क्यू टीम

बिजवार के बाद भैंसा में तेंदुए का आतंक खेत में सिंचाई कर रहे 7 ग्रामीण घायल

बिजवार के बाद भैंसा में तेंदुए का आतंक खेत में सिंचाई कर रहे 7 ग्रामीण घायल

दमोह/हटा. जिले के पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र से एक तेंदुआ दमोह के बिजवार के बाद भैंसा गांव में देखा गया है। तेंदुए ने शुक्रवार सुबह खेत में पानी दे रहे एक किसान को घायल करने के बाद पांच अन्य लोगों को घायल कर दिया है। जिन्हें हटा अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव में तेंदुए के घुसने व लोगों पर हमला करने की घटना पर वन विभाग व पुलिस की टीम पहुंची। जिन्होंने तेंदुए को पकडऩे का असफल प्रयास किया।
मामले में राजेश ठाकुर (30) निवासी भैंसा ने बताया कि वह भैंसा गांव में अपने खेत पर अरहर की सिंचाई करने गया था। जब वह मोटरपंप से खेत में पानी दे रहा था तभी अचानक पीछे से तेंदुआ आ गया। जिसके हमलें में वह घायल हो गया। तेंदुए ने उसे पंजा मारकर घायल कर दिया बाद में वह एक सोसायटी के पास बनी टंकी से लगी गाय की सार में जाकर छिप गया। जिसकी जानकारी तुरंत ही वनविभाग की टीम को दी गई। लेकिन इस बीच सुबह 8.30 की घटना के बाद 9.30 तक वन विभाग की टीम नहीं पहुंच सकी। बाद में फिर इस बीच एक अन्य व्यक्ति भरत सिंह ठाकुर को भी तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। इसी बीच वन विभाग के साथ पुलिस की टीम भी पहुंची।
बताया गया है कि गैसाबाद थाना प्रभारी रविभूषण पाठक मौके पर पहुंचे। जिनके साथ पुलिस स्टॉफ भी रहा। बाद में वन विभाग की ओर से भी रेंजर प्रदीप शुक्ला अपने स्टॉफ के साथ बंदूक व लाठियों को लेकर पहुंचे। जिन्होंने तेंदुए को पकडऩे का प्रयास किया। लेकिन वह असफल रहे। इस बीच तेंदुए ने अन्य घायलों में दिनेश पटैल, राजू पटैल व उत्तम पटैल गाय को बांध रहे थे। जिन्हें तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। राजू ठाकुर सहित ३ अन्य ग्रामीणों पर हमला कर दिया। जिन्हें उसके पंजे लगने के बाद घायल अवस्था में हटा अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि तेंदुआ सोसायटी के पास से गाय की सार से निकलकर पन्ना मार्ग पर भाग गया है।
एक दिन पूर्व बिजवार में देखा गया था तेंदुआ-
मामले में रनेह निवासी रवि राय ने बताया कि उन्हें बिजवार गांव के लोगों ने बताया था कि बुधवार को तेंदुआ देखा गया था। जिसको देखे जाने के बाद वन विभाग की टीम को सूचित किया था। लेकिन वह कहीं आगे निकल गया था। उसके पगमार्ग मिले थे पर उसका कोई पता नहीं चल सका था। बाद में शुक्रवार सुबह तेंदुए की भैंसा गांव में लोकेशन मिली थी। लेकिन तब तक एक व्यक्ति को तेंदुआ घायल कर चुका था।
पन्ना से रेस्क्यू टीम पहुंची है-
हटा के भैंसा गांव में तेंदुए के होने की खबर मिली थी। जिसने कुछ ग्रामीणों को घायल भी कर दिया है। मौके पर पुलिस व वन विभाग की टीम पहुंची है। पन्ना टाइगर रिजर्व टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। टीम रात भर वहीं रहेगी। अभी हाल तेंदुआ खेतों से आगे की ओर मूव कर चुका है। टीम उसका पीछा कर रात भर वहीं रहकर उसे पकडऩे का प्रयास करेगी। ग्रामीणों को अब चिंता करने का आवश्यकता नहीं है।
डीएफओ – रिपुदमन सिंह भदौरिया
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो