scriptवन कर्मियों पर हमला, डिप्टी रेंजर घायल  | attack on Forest personnel, deputy ranger injured | Patrika News

वन कर्मियों पर हमला, डिप्टी रेंजर घायल 

locationदमोहPublished: Sep 14, 2016 12:36:00 am

Submitted by:

praveen chaturvadi

जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर नोनपानी बीट का मामला 

deputy ranger

deputy ranger


दमोह। जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर स्थित नोनपानी बीट में बंदीटेक गांव के वन माफियाओं ने वन कर्मचारियों पर हमला कर दिया। हमले में डिप्टी रैंजर प्रकाश शुक्ला घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर प्रकरण को जांच में लिया है। 

वन विभाग के एसडीओ महेन्द्र उइके ने बताया है कि डिप्टी रेंजर व अन्य वन रक्षक नोनपानी बीट में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नोनपानी जंगल में पत्थर फूटने की आवाज आई। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे वन विभाग के डिप्टी रैंजर संजय शुक्ला व अन्य कर्मचारियों पर अवैध उत्खनन करने वाले आरोपियों ने पथराव कर दिया। पथराव में डिप्टी रेंजर प्रकाश शुक्ला को चोटें आ गई। घटना के तुरंत बाद वन विभाग के कर्मचारी हिंडोरिया थाना पहुंचे जहां आरोपी गुड्डू महोबिया व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 

गौरतलब है कि कि इस क्षेत्र में बंदी टेक के कुछ अवैध उत्खनन करने वालों का भारी आंतक रहता है जिसकी वजह से पहले भी वन कर्मचारियों पर हमला होने के मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश पुलिस व वन विभाग कर रही है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो