scriptबाल रंग मेला संपन्न, मेले में पीडि़त बच्चों को मिली सहायता राशि | Bal Rang Mela festival event | Patrika News

बाल रंग मेला संपन्न, मेले में पीडि़त बच्चों को मिली सहायता राशि

locationदमोहPublished: Nov 15, 2019 06:45:22 pm

Submitted by:

Samved Jain

बाल रंग मेला संपन्न, मेले में पीडि़त बच्चों को मिली सहायता राशि

बाल रंग मेला संपन्न, मेले में पीडि़त बच्चों को मिली सहायता राशि

बाल रंग मेला संपन्न, मेले में पीडि़त बच्चों को मिली सहायता राशि

दमोह आंगनबाड़ी सरकार की सबसे महत्वपूर्ण महत्वकांछी योजना है जो बच्चो के लिए क्रियान्वित है। हमारी नैतिक जिम्मेदारी है हम आसपास के ऐसे बच्चों को चिन्हित करें जिससे उन्हें इन योजनाओ का लाभ समय-समय पर मिल सके। इस आशय की बात गुरुवार को कलेक्टर तरूण राठी ने महिला बाल विकास द्वारा बाल रंग मेला कार्यक्रम के अवसर पर कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा समय से आंगनबाड़ी केंद्र खुले।
इस अवसर पर विधायक राहुल सिंह ने कहा पंडित जबाहरलाल नेहरू के पास जब भी खाली समय रहता था वे उस समय में नन्हे नन्हे बच्चो के साथ व्यतीत करते थे। महिला बाल विकास विभाग सीधे बच्चों व समाज से जुड़ा विभाग होता है जो उनकी परेशानी अच्छे से समझ सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष अजय टंडन ने कहा मैंने अपने राजनैतिक और सामाजिक जीवन मे पहली बार देखा एक ही जगह पर महिला बाल विकास द्वारा आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष मालती असाटी ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य अंतर्गत विभिन्न रोगों से पीडित बच्चों के लिए सहायता रािश का वितरण किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो