scriptसात दिन में खोद दिया बेतवा का घाट, अवैध रेत निकासी पर 21 लाख का जुर्माना | Betwa pier dug in seven days, fine of 21 lakhs on illegal sand extract | Patrika News

सात दिन में खोद दिया बेतवा का घाट, अवैध रेत निकासी पर 21 लाख का जुर्माना

locationदमोहPublished: Aug 22, 2019 01:31:28 pm

Submitted by:

Rizwan ansari

२१ लाख की वसूली के बीना तहसीलदार को दिए आदेश, बेतवा नदी से7 दिन में निकाली थी 175 घन मीटर रेत, पोकलेन जब्त कर नगर निगम को सौंपी

dsc_0470.jpg

सागर. बेतवा नदी से रेत के अवैध उत्खनन के मामले में आरोपी पर २१ लाख का जुर्माना ठोका गया है। खास बात यह है कि इस जुर्माने में पर्यावरण को पहुंची क्षति के लिए भी १०.५० लाख की राशि शामिल है। खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में जब्त पोकलेन मशीन को राजसात कर नगर निगम को सौंपा गया है। आरोपी ने बीना तहसील से निकली बेतवा नदी से ७ दिन में ही १७५ घन मीटर रेत का खनन कर डाला था। यह कार्रवाई कलेक्टर प्रीति मैथिल ने विभागीय जांच प्रतिवेदन के आधार पर की।
जानकारी के अनुसार जिले के बीना तहसील के ग्राम हांसलखेड़ी की शासकीय भूमि (बेतवा नदी) गत 8 फरवरी को बेतवा नदी के खसरा नं. 01 रकबा 22.5200 हेक्टेयर से आरोपी जन्देल सिंह 7 दिन से अवैध रेत का उत्खनन किया जा रहा था। एक दिन में 10 ट्रॉली रेत निकाली जा रही थी। जांच में कुल 70 ट्रॉली रेत निकाली गई थी, जिसकी कुल मात्रा 175 घन मीटर है। खनिज निरीक्षक के प्रतिवेदन पर अवैध उत्खननकर्ता जन्देल सिंह निवासी ग्राम हांसलखेड़ी रेत खनन पर 10 लाख 50 हजार तथा पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि के रुप में भी 10 लाख 50 हजार रुपए का जुर्मान किया गया है। दोनों को मिलाकर २१ लाख की राशि वसूले जाने के आदेश बीना तहसीलदार को दिए गए हैं। मौके से एक पोकलेन मशीन एन 301 डी 00439 को जब्त कर नगर निगम को सौंप दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो