scriptकानून व्यवस्था नहीं सुधरी तो सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी भाजपा | BJP memorandum to SDM in damoh | Patrika News

कानून व्यवस्था नहीं सुधरी तो सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी भाजपा

locationदमोहPublished: Jan 19, 2019 10:40:54 pm

Submitted by:

Sanket Shrivastava

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

BJP memorandum to SDM in damoh

BJP memorandum to SDM in damoh

दमोह. प्रदेश में जब से नई सरकार आई है, अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होती जा रही है। हमने इसके खिलाफ शुक्रवार को पूरे प्रदेश में ज्ञापन दिया है। दमोह मे एसडीएम को ज्ञापन दिया है। हमने कहा है कि यदि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं सुधरती है और हमारे कार्यकर्ताओं के साथ बदले की भावना से कार्रवाई होती है। तो भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी।
शनिवार को पार्टी के जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव ने पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कही। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में लगातार बिगड़ रही। कानून व्यवस्था की स्थिति के खिलाफ शनिवार को सभी जिला मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर्स को सौंपा।
जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही जिस तरह अराजकता का वातावरण बना है। कानून व्यवस्था ठप होती जा रही है। उसी का परिणाम है कि विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे के काफिले के साथ दुर्घटना होती है और सरकार उसमें नक्सली कनेक्शन मानती है। इंदौर में कारोबारी संदीप अग्रवाल को गोलियां से भून दिया जाता है। हाल ही में हमारी पार्टी के प्रमुख नेता और दो बार मंदसौर नगरपालिका के अध्यक्ष रहे प्रहलाद बंधवार की नृशंस हत्या हो जाती है। ये घटनाएं इस बात का सबूत हैं कि नई सरकार कानून व्यवस्था कायम रखने में असमर्थ है।
मंदसौर घटना की उच्चस्तरीय जांच हो
भाजपा जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ मंदसौर की घटना के बारे में यह कहते हैं कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। उन्होंने कहा कि हत्यारा किसी दल का नहीं होता है। दोषी केवल दोषी होता है और उसके खिलाफ दोषी मानकर ही कार्रवाई होनी चाहिए। यदि सरकार पहले से यह मानस बना ले कि यह किसी दल का अंदरुनी मामला है, तो स्वभाविक रूप से वह निष्पक्ष जांच और दोषी को सजा दिलाने में सफल नहीं हो पाएगी। ज्ञापन देने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. आलोक गोस्वामी, पं. अखिलेश हजारी, पं. बृज गर्ग, कपिल सोनी, मनीष तिवारी, प्रतिभा तिवारी, प्रीतम सिंह लोधी, मनीष सोनी, रितू पांडे, वर्षा रैकवार, शमी शर्मा, नीलेश सिंघई, अनुपम सोनी, राम सिंह, राकेश गुरु, मोंटी रैकवार, विशाल शिवहरे सहित अन्य भाजपाईयों की मौजूदगी रही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो