scriptदो मगरमच्छों का खूनी संघर्ष, चार क्विंटल वजनी मगरमच्छ ने तीन क्विंटल वाले को किया जख्मी | Bloody struggle of two crocodiles, four quintals weighing crocodile i | Patrika News

दो मगरमच्छों का खूनी संघर्ष, चार क्विंटल वजनी मगरमच्छ ने तीन क्विंटल वाले को किया जख्मी

locationदमोहPublished: Nov 19, 2018 07:44:56 pm

Submitted by:

Samved Jain

दमोह के व्यारमा नदी में हुआ खूनी संघर्ष
 

दो मगरमच्छों का खूनी संघर्ष, चार क्विंटल वजनी मगरमच्छ ने तीन क्विंटल वाले को किया जख्मी

दो मगरमच्छों का खूनी संघर्ष, चार क्विंटल वजनी मगरमच्छ ने तीन क्विंटल वाले को किया जख्मी

घटेरा/बनवार. जिले के पटेरा क्षेत्र से निकली व्यारमा नदी में चार व तीन क्विंटल वजनी मगरमच्छों में इतना खूनी संघर्ष हुआ कि दोनों में से एक ने इतना जख्मी कर दिया कि दोनों में से एक खून से लथपथ हो गया। करीब तीन घंटे तक चले खूनी संघर्ष के बाद एक मगरमच्छ खून से लथपथ हालत में नदी के पानी से बाहर आकर घाट पर जाकर सुस्ताने लगा। बाद में वह फिर नदी में जाकर दूसरे मगरमच्छ को तलाशता रहा। लेकिन नदी में वह काफी आगे निकल गया।
यह सारा नजारा रविवार सुबह करीब ७ से १० बजे तक चला। इस बीच अनेक ग्रामीणों ने खूनी संघर्ष को अपनी आंखों से देखा। स्थानीय निवासी दयाराम, मनोहर, सूर्यप्रताप, पप्पू, राजू सहित अनेक लोगों ने मगरमच्छ के इस संघर्ष को देखा। जिनका कहना था कि उन्होंने वन विभाग को सूचित भी किया था। लेकिन वह दो घंटे बाद आए। इस बीच नदी के पानी से बाहर निकला मगरमच्छ फिर से नदी के पानी में घायल अवस्था में चला गया।
मामले में सगौनी वीट के रेंजर एस के चौहान का कहना है कि घटेरा स्टेशन समीप व्यारमा नदी के रेलवे पुल के नीचे एक मगरमच्छ नदी के पानी से बाहर निकल कर नदी के बीचों बीच नदी के पठार पर बैठा ग्रामीणों ने देखा था जिससे दहशत का माहौल निर्मित हो गया था। घटेरा पुल के पास 1 किलोमीटर की दूरी पर वन विभाग की टीम को जानकारी लगते ही मौके पर पहुुंचाया था। जिसमें वनकर्मी अशोक मिश्रा सलीम बख्श, लोक सिंह चौकीदार, संतु , भागीरथ चौकीदार ने पहुंचकर मगरमच्छ देखा था। लेकिन वह उनके देखते ही देखते पानी में गहराई में चला गया था। उसके पानी में चले जाने के बाद भी वनविभाग की टीम उसकी देखरेख में लगी रही। जिससे कोई ग्रामीणजन उसे नुकसान न पहुंचा सकें। रेंजर का कहना है कि इस क्षेत्र में आए दिन मगरमच्छ नदी से निकलते रहते हैं। जिससे लोगों को हमेशा ही नदी के पानी का उपयोग करने के दौरान व नदी के किनारे जाते समय सचेत रहने कहा जाता है।

ट्रेंडिंग वीडियो