scriptदो स्थानों पर अवैध नलकूप खनन पर कार्रवाई | Borewell machine seized on collector's instructions | Patrika News

दो स्थानों पर अवैध नलकूप खनन पर कार्रवाई

locationदमोहPublished: May 12, 2019 09:40:12 pm

Submitted by:

Rajesh Kumar Pandey

कलेक्टर के निर्देश पर बोरवेल मशीन के जब्त

Borewell machine seized on collector's instructions

Borewell machine seized on collector’s instructions

दमोह. साइकिल से कलेक्टर नीरज कुमार सिंह निकल रहे हैं तो वह स्वयं की सेहत के साथ आसपास होने वाली गतिविधियों पर भी निगाह दौड़ा रहे हैं। रविवार को कलेक्टर की साइकिल का पहिया नोहटा क्षेत्र की ओर घूम गया जहां दो जगह गर्मी के सीजन में नलकूप खनन होते देख कार्रवाई के निर्देश दिए जिस पर संबंधित अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की।
कलेक्टर सुबह साइकिल से नोहटा की ओर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में चौपरा खुर्द के पास कामधेनु कॉलोनी के एक प्लाट में बोरवेल मशीन द्वारा खनन करते हुए देखा। कलेक्टर आगे बढ़े तो मारुताल में जबलपुर रोड पर भी एक अन्य स्थान पर नलकूप खनन के लिए बोर किया जा रहा था।
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने दोनों मामलों में कार्रवाई करने के लिए दमोह तहसीलदार बबीता राठौर को निर्देशित किया। वह नायब तहसीलदार विजय साहू के साथ मौके पर पहुंची। पंचनामा बनाकर आवश्यक कार्रवाई की। मारुताल में छोटेलाल यादव व चौपरा खुर्द में प्लाट क्रमांक 63 के मालिक भरत मिश्रा के यहां प्रतिबंध के बाद भी बोरबेल से खनन कराया पाया गया है। गौरतलब है कि कलेक्टर ने गर्मी में जिले में कहीं भी बोर कराने पर प्रतिबंध लगाया है। जिसके फलस्वरूप कलेक्टर ने उक्त कार्रवाई कराई है। राजस्व विभाग ने दोनों बोरवेल मशीन के साथ वाहन को जब्त कर जबलपुर नाका चौकी में रखवा दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो