scriptदमोह जिले में सांसद प्रहलाद सिंह पटेल की स्वराज यात्रा का प्रवेश, सोमवार को दमोह शहर में यात्रा… | Central Minister Prahlad Singh Patel Gram Swaraj padyatra in damoh | Patrika News

दमोह जिले में सांसद प्रहलाद सिंह पटेल की स्वराज यात्रा का प्रवेश, सोमवार को दमोह शहर में यात्रा…

locationदमोहPublished: Aug 18, 2019 05:53:09 pm

Submitted by:

Samved Jain

बांसाकला से पथरिया और अब दमोह की ओर बढ़ी स्वराज यात्रा, १९ अगस्त को दमोह शहर में स्वराज यात्रा का होगा समापन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर दमोह सांसद प्रहलाद सिंह पटेल ने सबसे पहले शुरू की स्वराज यात्रा

Prahlad Singh Patel

दमोह जिले में सांसद प्रहलाद सिंह पटेल की स्वराज यात्रा का प्रवेश, सोमवार को दमोह शहर में यात्रा…

दमोह. केन्द्रीय संस्कृति व पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल की ग्राम स्वराज पदयात्रा का पथरिया पहुंचने पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया। मार्ग में अनेक स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा की। स्वागत के चलते करीब पांच किलोमीटर का रास्ता पार करने में करीब तीन घंटे का समय लग गया।
केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने दूसरे दिन की यात्रा के अंतिम पड़ाव बांसाकला से कूच किया। उन्होंने गांव में श्री हनुमान मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर परिसर में पौधरोपण करने के साथ ही नजदीक निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया। यात्रा में संसदीय क्षेत्र दमोह सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हैं। यात्रा का पथरिया क्षेत्र में प्रवेश होने पर लोगों ने अभूतपूर्व अगवानी की। प्रहलाद पटेल सहित साथी पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई। पथरिया के पूरे बाजार क्षेत्र में जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। पथरिया में साधु संतों और महंतों ने केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का स्वागत किया और यात्रा के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए आशीर्वाद दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो