scriptआखिरकार यहां कि जिला अस्पताल का हाल जानने कलेक्टर को करना पड़ा निरीक्षण | Collector visits District Hospital to inspect the system | Patrika News

आखिरकार यहां कि जिला अस्पताल का हाल जानने कलेक्टर को करना पड़ा निरीक्षण

locationदमोहPublished: Jun 14, 2019 08:06:07 pm

Submitted by:

pushpendra tiwari

पत्रिका द्वारा पिछले दिनों खबरों का प्रमुखत: से प्रकाशन किया गया और अस्पताल की हकीकत को सार्वजनिक किया गया

मरीजों को मिल रहे उपचार की स्थिति का निरीक्षण

मरीजों को मिल रहे उपचार की स्थिति का निरीक्षण

दमोह. जिला अस्पताल में व्याप्त अराजकता को लेकर पत्रिका द्वारा पिछले दिनों खबरों का प्रमुखत: से प्रकाशन किया गया और अस्पताल की हकीकत को सार्वजनिक किया गया। खबरों के प्रकाशन के बाद कलेक्टर तरुण राठी ने शुक्रवार को जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं व भर्ती मरीजों को मिल रहे उपचार की स्थिति का निरीक्षण किया। कलेक्टर राठी करीब एक घंटे तक जिला अस्पताल में रहे और विभिन्न वार्डों में पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण की शुरुआत ओपीडी से की। उन्होंने यहां मरीजों से पूछा जांच पर्ची कटवाने के लिए कबसे इंतजार कर रहे हैं। ट्रामा सेंटर से की। यहां से मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, एनआरसी, एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से भी बात की और यह जाना कि मरीजों से उपचार के नाम पर किसी तरह की वसूली तो नहीं की जा रही है। एक मरीज ने कलेक्टर सेे कहा कि एक्सरा रिपोर्ट नहीं मिलने की वजह से वह अपना प्लास्टर नहीं करा पा रहा है। कलेक्टर ने ट्रामा सेंटर में भर्ती एक महिला से बात की जो करीब ११ दिनों से भर्ती है। कलेक्टर ने अस्पताल के गंदे पानी की निकासी के संबंध में भी मौजूद डॉक्टर्स के बात की। इस दौरान कुछ बिंदुओं पर उन्होंने डॉक्टर्स को सुधार संबंधी निर्देश भी दिए। अस्पताल में नालियों के निर्माण को लेकर भी पूछताछ की।
बैठक व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर ने राठी ने कहा सिविल सर्जन डॉ. ममता तिमोरी से कहा कि मरीजों के लिए पर्याप्त बैठक व्यवस्था नहीं है इसलिए कुर्सियों की संख्या और बढ़ाई जाए। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल के कार्यों की समीक्षा १५ जून को करने के लिए सीएस से कहा है।
कलेक्टर डायलिसिस रूम में पहुंचकर जानकारी ली। यहां आरएमओ डॉ दिवाकर पटैल ने बताया कि यहां पर दो मशीनें हैं। लगातार मरीजों को सेवाएं दी जा रही हैं। यह भी बताया कि 75 मरीजों की वेटिंग चल रही है। उन्होंने बताया सामान्य मरीज को 500 रुपए और बीपीएल मरीजों को निशुल्क डायलिसिस सुविधा दी जा रही है। कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान स्टोर का भी जायजा लिया। उन्होंने यहां के दवा स्टॉक के संबंध में भी बात की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो