scriptदीपावली के पहले मिलने लगेंगे दमोह के सिंघाड़े,इस बार अच्छी फसल की उम्मीद | Damoh's Singhade will start meeting before Diwali | Patrika News
दमोह

दीपावली के पहले मिलने लगेंगे दमोह के सिंघाड़े,इस बार अच्छी फसल की उम्मीद

दीपावली के पहले मिलने लगेंगे दमोह के सिंघाड़े,इस बार अच्छी फसल की उम्मीद
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

दमोहOct 10, 2019 / 11:32 am

rakesh Palandi

सिंघाड़े,इस बार अच्छी फसल की उम्मीद

सिंघाड़े,इस बार अच्छी फसल की उम्मीद

दमोह. फुटेरा तालाब गहरीकरण व अच्छी बारिश के कारण लबालब भरा हुआ है। सिंघाड़ा की खेती करने वालों में इस बार उत्साह नजर आ रहा है और उन्हें उम्मीद है, कि सिंघाड़े दीपावली बाद लोगों को उपलब्ध होने लगेंगे।
दमोह का सिंघाड़ा स्वाद में मिठास लिए होता है, जिसे काफी पसंद किया जाता है, जिसकी डिमांड प्रदेश के बड़े शहरों के अलावा गुजरात में भी है। फुटेरा तालाब सहित शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सिंघाड़ी लगाने वाले सभी मांझी समाज के सदस्यों में उत्साह नजर आ रहा है। पानी भरपूर व साफ होने के कारण उमदा सिंघाड़ा अपना पूर्ण आकार लेने की ओर बढ़ रहा है। सिंघाड़ा की पैदावार अच्छी हो इसके लिए सिंघाड़ा उत्पादक मेहनत भी कर रहे हैं। छोटी ढोंगियों में बैठकर कीट नियंत्रण व अन्य व्याधियों को दूर कर रहे हैं।
सिंघाड़ा उत्पादकों के अनुसार इस बार सिंघाड़ा फसल अच्छी रहेगी, पिछले कई सालों से दमोह में सिंघाड़ा की फसल नहीं हो रही थी, जिसके पीछे का कारण तालाब में जल भराव न होना था। जिससे पिछले साल महंगा सिंघाड़ा दूसरे जिलों से दमोह आ रहा था, जबकि दमोह में इतनी भरपूर फसल होती है कि यहां सिंघाड़ा गुजरात तक भेजा जाता है, इस बार यही उम्मीद है कि दमोह का सिंघाड़ा इस बार भी प्रदेश के बड़े शहरों के अलावा गुजरात भी पहुंचेगा, दमोह वासियों को भी भरपूर सिंघाड़ा मिलेगा।

Home / Damoh / दीपावली के पहले मिलने लगेंगे दमोह के सिंघाड़े,इस बार अच्छी फसल की उम्मीद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो