scriptप्रदेश में तीसरे नंबर पर गर्म रहा दमोह | Damoh was hot at number three | Patrika News

प्रदेश में तीसरे नंबर पर गर्म रहा दमोह

locationदमोहPublished: May 23, 2020 10:09:00 pm

Submitted by:

Rajesh Kumar Pandey

अधिकतम तापमान 45.4

Damoh was hot at number three

Damoh was hot at number three

दमोह. गर्मी का पारा अब लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को दमोह प्रदेश में तीसरे नंबर पर तपा। लू के थपेड़ों से लोग हलाकान होते रहे। अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में पहले नंबर पर सबसे ज्यादा हर साल गर्म रहने वाला खजुराहो रहा। यहां का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर ग्वालियर का तापमान 45.९ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीसरे नंबर पर दमोह रहा।
सुबह से गर्म हवाओं के थपेड़े लगे
दमोह शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गर्म हवाओं के थपेड़े लगते रहे। लू चलने के कारण लोगों को गर्मी की समस्या आने से डि-हाइड्रेशन की शिकायतें भी मिलती रही।
पंडाल उड़ा 45 डिग्री में ड्यूटी कर रहे कोरोना वारियर्स
तेंदूखेड़ा. 27 मील पर रेड जोन पाटन से लगे क्षेत्र में दमोह जिले का आखिरी पाइंट बना है। यहां पर पुलिस, स्वास्थ्य अमले के साथ अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। शुक्रवार को आंधी तूफान में इनकी छाया के लिए लगाया गया टेंट उड़ गया था। जिससे शनिवार को 45.4 डिग्री सेल्सियस में लू की थपेड़ों े बीच कोरोना वारियर्स ड्यूटी करते रहे।
मई माह में तेज तपन के साथ कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़़ रहा है। इस खतरे को रोकने के लिए जिले के नाके सील की गई हैं, जहां 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। 27 मील पर कर्मचारियों के लिए लगाया गया टेंट हवा में उड़ गया है। जिससे दिन ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को तेज गर्मी के बीच ड्यूटी करनी पड़ी। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक इन कर्मचारियों को ऐसा महसूस हो रहा था, जैसे मानों आग की बारिश हो रही हो। इन कर्मचारियों ने टेंट क्षतिग्रस्त होने की सूचना भी दे दी, लेकिन शनिवार को क्षतिग्रस्त टेंट ठीक करने नहीं पहुंचा।
 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो