scriptजिले की सख्त हुई पुलिस, अपराधों में आई 37 फीसदी कमी | District's strict police, 37 percent reduction in crime | Patrika News

जिले की सख्त हुई पुलिस, अपराधों में आई 37 फीसदी कमी

locationदमोहPublished: Jan 02, 2019 01:25:01 pm

Submitted by:

lamikant tiwari

बीते साल कम हो गए सरकारी आंकड़े

लक्ष्मीकान्त तिवारी
दमोह. जिले में घटित होने वाले अपराधों में काफी कमी आई है। जिसमें हर तरह के अपराधों में कमी होने से पुलिस ने राहत की सांस ली है। मामले में जारी किए गए सरकारी आंकड़ों पर यदि नजर दौड़ाई जाए तो उसके पूर्व के तीन वर्षों की अपेक्षा अपराधों का ग्राफ गिरा है। अपराधों में कुल मिलाकर २३ फीसदी कमी देखने मिली है। जबकि अन्य मामलों में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई में काफी इजाफा हुआ है। जिससे माना जा सकता है वर्ष २०१८ अपराधों पर पुलिस का शिकंजा बेहतर तरीके से कसा हुआ रहा।
तीन वर्षों के तुलनात्मक आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो आम्र्स एक्ट के मामले में पुलिस का अच्छी सफलता भरा वर्ष रहा। जिसमें करीब तीन गुना कार्रवाइयां की गईं। आबकारी में भी रिकॉर्ड कार्रवाई कर बीते साल के आंकड़ों से करीब सौ फीसदी अधिक कार्रवाई कर अवैध शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसा रहा।
जुआ एक्ट में भी बीते साल से अधिक छापामार कार्रवाई में आंकड़ा ४३१ की अपेक्षा ६०२ पर पहुंच गया। विस्फोटक अधिकनियम के मामलों में भी छह गुना अधिक कार्रवाई करते हुए १६ प्र्रकरण दर्ज किए गए। नारकोटिक्स में भी ८ की अपेक्षा यह आंकड़ा १२ पर पहुंचा।
इसमें बना अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड-
बीते ४० सालों में जिले भर में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत हुई कार्रवाई में ११ हजार की अपेक्षा यह आंकड़ा १९ हजार ६९४ पर पहुंच गया। हालांकि पुलिस एक्ट में भी २७२ से बढ़कर ३१८ पहुंचा। कुल मिलाकर १३४१९ की अपेक्षा वर्ष २०१८ में सर्वाधिक २३ हजार ६४५ कार्रवाइयों में करीब इतने ही अपराधियों पर मामले दर्ज किए गए। जिससे जिले भर में अपराधों पर लगाम लगाई जा सकी।
—————————————————————
वर्ष २०१६ २०१७ २०१८
आम्र्स एक्ट६२ ७५ २२७
आबकारी-९८६ १२१८ २१०१
जुआ एक्ट-३०४ ४३१ ६०२
सट्टा २३१ ३५४ ६२३
विस्फोटक अधि.-५ ३ १६
नारकोटिक्स-५ ८ १२
मो.व्ही.एक्ट-८८९२ ११००२ १९६९४
ईसी एक्ट-० ४ २
पुलिस एक्ट-१८८ २७२ ३१८
गौवंश रक्षा अधि.२४ -५० ४०
दीगर अधिनियम-१ २ ९
———————————————
१०६१९ १३४१९ २३६४५
————————————————-
तुलनात्मक आंकड़-महिलाओं पर घटित अपराध
वर्ष २०१६ २०१७ २०१८ कमी/वृद्धि प्रतिशत
हत्या १३ १३ १२ ८ फीसदी कमी
हत्या का प्रयास ८ १० ७ ३० फीसदी कमी
अपहरण १०३ १३६ १०३ २० फीसदी कमी
बलात्कार ३६ ४८ ३४ २९ फीसदी कमी
शीलभंग १६१ १५६ १०८ ३१ फीसदी कमी
दहेज मृत्यु २० १८ १९ ५ फीसदी वृद्धि
आत्महत्या ११ १३ १२ ८ फीसदी कमी
दीगर ताहि. ५१० ५८३ ४५० २३ फीसदी कमी
—————————————————————
योग ८६२ ९७७ ७५१ २३ फीसदी कमी
—————————————————————-
महिलाओं पर होने वाले अपराधों में यदि तुलनात्मक अध्ययन किया जाए तो करीब २३ फीसदी अपराधों में कमी आई है। विशेषरूप से महिलाओं की हत्या के मामले में ८ फीसदी, हत्या के प्रयास में ३० फीसदी, अपहरण में २० फीसदी, अपहरण व बलात्कार के साथ आत्महत्या में भी कमी आई है। बीते साल के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो ९७७ की अपेक्षा इस वर्ष ७५१ मामले ही सामने आए।
पुलिस स्टॉफ ने किया बेहतर कार्य-
जिले के सभी थानों व चौकियां में पुलिस स्टाफ ने बेहतर कार्य किया है। यातायात अमले ने भी साल भर चालानी कार्रवाई कर लोगों को यातायात के नियमों पर ध्यान देने के लिए जागरुक किया है।
विवेक अग्रवाल-एसपी दमोह
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो