scriptपन्ना टाइगर रिजर्व से पाकिस्तान पहुंचा यूरेसियन गिद्ध, ट्रेकिंग डिवाइस से बड़ा खुलासा | eurasian vulture reached pakistan from panna tiger reserve | Patrika News

पन्ना टाइगर रिजर्व से पाकिस्तान पहुंचा यूरेसियन गिद्ध, ट्रेकिंग डिवाइस से बड़ा खुलासा

locationदमोहPublished: May 10, 2022 06:56:17 pm

Submitted by:

Faiz

-पन्ना टाइगर रिजर्व से पाकिस्तान पहुंचा यूरेसियन गिद्ध-मचड़ियादो बफर में अभी भी कई गिद्धों का डेरा-टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने गिद्धों पर लगाई थी ट्रेकिंग डिवाइस-पाकिस्तान में आ रही है डिवाइस की लोकेशन

News

पन्ना टाइगर रिजर्व से पाकिस्तान पहुंचा यूरेसियन गिद्ध, ट्रेकिंग डिवाइस से बड़ा खुलासा

दमोह. विलुप्त हो रही प्रजाति के गिद्धों की एक बार फिर पन्ना टाइगर रिजर्व समेत जिले के मड़ियादो बफर क्षेत्र में उपस्थिति देखने को मिल रही है। इन गिद्धों की गतिविधियों की जानकारी रखने के लिए बीते फरवरी महीने में देश में पहली बार सौर ऊर्जा से चलने वाले रेडियो डिवाइस गिद्धों को लगाए गए थे, इनमें जहां हिमालयन गिद्ध माउंट एवरेस्ट को पार करके चीन में घूम रहे हैं तो वहीं यूरेसियन गिद्ध, जिन्होंने टाइगर रिजर्व से अपना प्रवास पूरा करने पर उड़ान भरी थी, वो इस समय पाकिस्थान पहुंच चुके हैं।

बता दें कि, यूरेसियन दो गिद्धों को टाइगर रिजर्व प्रबंधन के वैज्ञानिकों द्वारा डिवाइस लगाई गई थी, जिनसे इनकी लोकेशन मिलती जा रही है। जानकारी के अनुसार, दो गिद्धों को डिवाइस लगाई गई थी, जिसमें से एक की लोकेशन इस समय पाकिस्थान की फिजा में सामने आ रही है।

 

यह भी पढ़ें- तालाब में डूबने से 3 बहनों की मौत, गम में डूबा पूरा गांव, सीएम शिवराज ने जताया दुख


पार्क प्रबंधन ने दी जानकारी

पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने प्रेसनोट जारी करते हुए बताया कि, इसी साल बीते फरवरी महीने में दो यूोसियन गिद्धों और आठ हिमालयन गिद्धों समेत कुल 25 गिद्धों को रेडियों टैगिंग डिवाइस लगाई गई थी। यूरेशियन गिद्धों ने अप्रेल में ही पन्ना प्रवास पूरा किया और लैंड स्केप की सीमा से बाहर निकल गए थे। इन यूरेशियन गिद्धों में से एक गिद्ध जीपीएस टैग क्रमांक ईजी 8643 वर्तमान में पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गया है। वो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के भवलपुर जिले के लाल सुहानरा नेशनल पार्क क्षेत्र में है और आगे पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।

 

गलती से कचरे में फेंक दी थीं सोने की अंगूठियां, फिर ढूंढ़ते हुए खंगाला कचरे का ट्रक, देखें वीडियो

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8aop7v
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो