7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

34 शासकीय और 13 अशासकीय गोशालाओं में हुए आयोजन

गोवर्धन पूजा कर लगाया भोग, शामिल हुए लोग दमोह. भाईदूज के अवसर पर शनिवार को जिला स्तरीय गोवर्धन पूजन का आयोजन बरबांसा गांव में एकलव्य गोसंवर्धन न्यास की गोशाला में हुआ। कार्यक्रम में राज्य के पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ. रामकुमार कुसमरिया, विधायक दमोह जयंत मलैया, विधायक हटा उमादेवी खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव […]

less than 1 minute read
Google source verification

दमोह

image

Hamid Khan

Nov 03, 2024

गोवर्धन पूजा कर लगाया भोग, शामिल हुए लोग

गोवर्धन पूजा कर लगाया भोग, शामिल हुए लोग

गोवर्धन पूजा कर लगाया भोग, शामिल हुए लोग

दमोह. भाईदूज के अवसर पर शनिवार को जिला स्तरीय गोवर्धन पूजन का आयोजन बरबांसा गांव में एकलव्य गोसंवर्धन न्यास की गोशाला में हुआ।

कार्यक्रम में राज्य के पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ. रामकुमार कुसमरिया, विधायक दमोह जयंत मलैया, विधायक हटा उमादेवी खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, एकलव्य गौसंवर्धन न्यास की संरक्षक डॉ. सुधा मलैया, लोकेन्द्र पटैल, अखिलेश हजारी व मनीष सोनी मंचासीन थे। इस अवसर पर गौशाला में गोवर्धन पूजन किया गया। उप संचालक पशुपालन व डेयरी विभाग डॉ.संजय पांडे ने कहा मध्य प्रदेश शासन पशुपालन विभाग वर्ष 2024-25 को गोरक्षा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में एक कैलेंडर के मुताबिक जिले की गो-शालाओं में क्रमश: विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया जिले में वर्तमान में 34 शासकीय गो शालाएं और 13 अशासकीय गोशालाएं संचालित हैं, बाकी शेष गो-शालाओं का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसको शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा और निराश्रित गोवंश को सुरक्षित रखने की क्षमता बढ़ जाएगी। इन 47 गोशाला में 8 हजार 367 निराश्रित गोवंश है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में वर्षाकाल में एक अभियान चलाया गया जिसमें 3 हजार 468 निराश्रित गोवंश को गोशालाओं में भेजकर उनको आश्रय प्रदान किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट गो सेवा के लिए दीपक नेमा, शंभु विश्वकर्मा, शुभम पाठक, संजू आदिवासी, संजय शर्मा, तरूण सिंह परिहार, तान सिंह, गोरे लाल रजक, मनीषा लोधी, भरत रैकवार का सम्मान किया गया। संचालन मनीष तिवारी ने किया।