script

वैक्सीनेशन के लिए सुबह से लगी कतारें, कई बार हंगामें की बनी स्थिति

locationदमोहPublished: Jul 07, 2021 10:35:18 pm

Submitted by:

Rajesh Kumar Pandey

गुरुवार को शहर में 7 जगह लगेंगे 4 हजार डोज
 
 

Found 800 doses reached more than 3 thousand

Found 800 doses reached more than 3 thousand

दमोह. वैक्सीन महाअभियान के बाद बुधवार को पहले डोज के साथ दूसरा डोज लगाया गया। शहर के एमएलबी स्कूल में सुबह 9 बजे से लंबी कतारें लग गई थीं, जिसमें महिलाओं की भीड़ सर्वाधिक थी। इस दौरान कई बार धक्का मुक्की व कर्मचारियों के साथ बहसबाजी के कारण हंगामें की स्थिति बनती रही। जिस पर पुलिस स्थिति को नियंत्रण में करते हुए कतारें लगाती रहीं।
दमोह जिले के लिए बुधवार को 5 हजार डोज दिए गए थे। जिनमें प्रत्येक ब्लॉक को 600-600 डोज भिजवाए गए। वहीं एमएलबी स्कूल के लिए 800 डोज उपलब्ध कराए गए थे।
सुबह 8 बजे से लगी कतारें
एमएएलबी स्कूल में पहला डोज लगवाने के साथ दूसरा डोज लगवाने वालों की सुबह 8 बजे से ही कतारें लग गई थीं। शाम 4 बजे तक वैक्सीन खत्म होने तक लंबी कतारें लगी रहीं। घंटों कतारों में खड़ी महिलाओं द्वारा वहां पर कई बार बहस-बाजी की स्थिति बनी। कतारों में बीच में घुसने का प्रयास करते हुए लोगों की आपस में बहसबाजी हुई। रजिस्ट्रेशन से लेकर जहां वैक्सीन लग रही थी, वहां भीड़ जमा हो रही थी, जिससे कर्मचारियों को असुविधा होने पर कई बार कर्मचारी गुस्सा होकर अपनी सीट से खड़े हो रहे थे। उनका कहना था कि जितनी भी वैक्सीन उन्हें मिली है, सभी को लगाई जाएगी, सभी शांति से एक-एक कर कतार में आए।
अब वैक्सीनेशन के लिए जागरुकता
दमोह शहर में वैक्सीनेशन के लिए एमएलबी में बुधवार को 3 हजार से अधिक की संख्या में लोग पहुंचे थे, जिनमें दूसरा डोज लगवाने वालों से पहला डोज लगवाने वालों की संख्या ज्यादा थी। पिछले दिनों से देखने में आ रहा है कि महिलाएं सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन के लिए आगे आ रही हैं, उनकी ही कतारें सबसे ज्यादा लंबी लग रही है।
महिलाओं की दो लाइनें लगवाईं
एमएलबी स्कूल में रजिस्ट्रेशन के लिए महिलाओं की अत्याधिक संख्या देखते हुए दो कतारें लगाई गई थीं, इसके बावजूद भी भीड़ लगातार बढ़ती गई। जिसके बाद केवल 800 को वैक्सीन लगी। शेष को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
7 सेंटरों पर लगेगी वैक्सीन
दमोह शहर में वैक्सीन को लेकर उत्साह देखते हुए गुुरुवार को जिले के लिए 10 हजार डोज मिल रहे है। जिसमें से शहर के लिए 4 हजार डोज मिलेंगे। जो शहर के 7 स्थानों पर लगाए जाएंगे। एमएलबी स्कूल, दारुल उल उलूम मदरसा नूरी नगर, पृथ्वीराज स्कूल धरमपुरा, कछियाना स्कूल फुटेरा वार्ड 4, जैन हाइस्कूल नया बाजार नंबर 4, शहीद प्रेमचंद स्कूल फुटेरा 5 व केएन कॉलेज दमोह सिविल वार्ड में लगाई जाएगी।
 

ट्रेंडिंग वीडियो