चार ने मिलकर गर्दन पर कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या
इलाज के दौरान जबलपुर में हो गई मौत, हिंडोरिया थाना के बिलाई गांव का मामला
Four killed with ax on neck
दमोह/बिलाई. जिले के हिंडोरिया थानांतंर्गत बिलाई गांव में गुरुवार रात करीब १२ बजे अज्ञात कारणों के चलते गांव के ही चार लोगों ने मिलकर एक युवक की गर्दन पर कुल्हाड़ी मार दी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
मामले में हिंडोरिया थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि बिलाई गांव निवासी विक्रम घोषी पिता मुन्ना सिंह घोषी (३०) घर के समीप ही टहल रहा था। जिसे गांव के ही युवक छत्रपाल सिंह लोधी, वकील लोधी, कल्लू लोधी व एक अन्य ने मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसे गंभीर चोटें आने पर रात करीब १२ बजे वाहन डायल-१०० की मदद से जिला अस्पातल ले जाया गया। जहां पर विक्रम की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने जिला अस्पताल में भी घायल के बयान दर्ज करने की कोशिश की। लेकिन हालत गंभीर होने व ऑक्सीजन पर होने के कारण डॉक्टर ने बयान देने से मरीज की असमर्थता जताई। जिसके बाद हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया। लेकिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह का कहना है कि अभी तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिसके बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा। अलग-अलग तीन टीमें आरोपियों की निरंतर तलाश कर रहीं हैं। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Home / Damoh / चार ने मिलकर गर्दन पर कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या