scriptलगुन तोडऩे के विवाद में लड़की के पिता ने खाया जहर | Girl's father consumed poison in dispute of breaking Lagun | Patrika News

लगुन तोडऩे के विवाद में लड़की के पिता ने खाया जहर

locationदमोहPublished: May 22, 2020 04:31:57 pm

Submitted by:

Sanket Shrivastava

लगुन तोडऩे के विवाद में लड़की के पिता ने खाया जहर, थाने पहुंचा मामला

ate poison

Girl’s father consumed poison in dispute of breaking Lagun

दमोह. जिले के हिंडोरिया थाना अंतर्गत बांदकपुर चौकी के एक गांव निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार दोपहर को होना बताई गई है।
गांव के एक व्यक्ति की बेटी का विवाह रनेह थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुआ था। 18 मई परिवार के लोग बेटी की लगुन लेकर लड़का पक्ष के घर पहुंचे थे। लड़के व लड़की पक्ष के लोगों ने लगुन की रस्में पूरी कीं। इसके बाद लड़की वाले वापिस घर आ गए। लेकिन एक दिन बाद लड़की के पिता ने विवाह नहीं करने की बात कह दी। इसी के चलते गुरुवार को लड़के पक्ष के लोग लड़की के घर पहुंच गए। यहां पहुंचते ही दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। उधर विवाद होने की सूचना पर बांदकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
इसी दौरान बेटी के पिता ने पुलिस को बताया कि उसने लग्न में कुछ सामान व 12 हजार रुपए दिए थे। जिस पर मौजूद चौकी प्रभारी ने लड़के वालों से रकम वापिस करवाई।
इसी बीच लड़की का पिता घर के भीतर गया और कुछ मिनट बाद जब वह बाहर आया तो उसने कहा कि मैंने जहर खा लिया है, उसके साथ पुलिस ने मारपीट की है। उधर पीडि़त पहले अस्पताल न जाते हुए एसपी ऑफिस पहुंच गया जिसे तत्काल ही जिला अस्पताल भेजा गया।
मामले में थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह का कहना है कि वह झूठ बोल रहा है, पुलिस ने उसके साथ मारपीट नहीं की थी। पुलिस ने लगुन में दिए रुपए अवश्य वापस कराए।
लड़की के पिता ने विवाह तोड़ दिया था, लड़के वाले वजह जानने आए थे, जिस पर लड़की का पिता गालियां देने लगा। पुलिस को भी लड़की के पिता ने गालियां दीं। पुलिस को घेरने का प्रयास किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो