scriptश्रीराम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा | Patrika News
दमोह

श्रीराम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा

6 Photos
4 years ago
1/6

इस यात्रा में जहां महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रहीं थीं, वहीं वृंदावन के रास कलाकार द्वारा राधा-कृष्ण की रासलीला की प्रस्तुति दी जा रही थी। अश्वरथों में संत व सजीव झांकियां सजाई गईं थीं।

2/6

श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर बैकुंठधाम सिद्धक्षेत्र किशन तलैया मंदिर में श्रीराम, सीताजी, लक्ष्मणजी व हनुमान जी की प्रतिमाएं स्थापित की जानी है। यहां 11 दिवसीय संकीर्तन कार्यक्रम 17 जनवरी से चल रहा है। यह आयोजन 27 जनवरी तक चलेगा। यह प्रतिमाएं पं. जागेश्वर बुधौलिया व पं. पवन बुधौलिया द्वारा स्थापित की जा रही है।

3/6

मंगलवार को नृसिंह मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैंकड़ों महिलाएं शामिल थीं। महिलाओं का नेतृत्व पूर्व नपा अध्यक्ष मालती असाटी कर रहीं थीं।

4/6

इस शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण वृंदावन से आई रास कलाकारों द्वारा चलाएमान मंच पर आकर्षक रास की प्रस्तुति दी जा रही थी। वहीं राधा-कृष्ण की सजीव झांकी भी अश्वरथ पर विराजमान थीं।

5/6

अश्वरथ पर सबसे आगे अयोध्या के संत जन्मेजय सरकार, दिव्य जीवनदास, छोटे सरकार, यज्ञ आचार्य कुंजीलाल डिम्हा, इसके पीछे सीतानगर के संत सहित अन्य प्रसिद्ध संत चल रहे थे। कलश यात्रा के आगे डीजे की धुन पर भक्ति भाव से युवा थिरक रहे थे। शोभायात्रा में मंदिरों के पुजारी भी शामिल थे।

6/6

जिनमें बड़ी देवी मंदिर के पं. आशीष कटारे, जटाशंकर मंदिर से पं. मोनू पाठक, चंद्रगोपाल पौराणिक, पं. बिहारी लाल गौतम सहित अन्य शामिल थे। बुधवार को देव अधिवास नगर भ्रमण, गुरुवार को विग्रह सहसधार अभिषेक न्यास प्राण प्रतिष्ठा, छप्पन भोग, यज्ञ पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.