scriptBreaking: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता की हत्या | lok sabha election 2019 MADHYA PRADESH congress leader murdered | Patrika News

Breaking: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता की हत्या

locationदमोहPublished: Mar 15, 2019 04:38:40 pm

Submitted by:

Manish Gite

Breaking: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता की हत्या

ok sabha election 2019

ok sabha election 2019

lok sabha election 2019 madhya pradesh Congress leader murdered in damoh

भोपाल/दमोह। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले गुरुवार को कांग्रेस नेता की हत्या कर दी गई। दो दिन पहले ही बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे। चुनाव से पहले और टिकट वितरण से एन पहले हुए इस राजनीतिक संघर्ष के बाद सियासत गर्मा गई है। चौरसिया की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया और उनके बेटे पर गुरुवार को सुबह राजनीतिक रंजिश में हमला किया गया था। करीब दर्जनभर लोगों ने पिता और बेटे के साथ मारपीट की थी। हमले में गंभीर रूप से घायल चौरसिया को जबलपुर रैफर किया गया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
दो दिन पहले कांग्रेस में हुए थे शामिल
देवेन्द्र चौरसिया 12 मार्च को ही बहुजन समाज पार्टी का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। सीएम कमलनाथ के दमोह दौरे के दौरान उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।
गुरुवार को हटा थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक दर्जन से अधिक लोगों ने उन्हें और उनके बेटे सोमेश को घेर लिया और बुरी तरह मारपीट की थी। हमले में चौरसिया बुरी तरह घायल हो गए थे। उन्हें बेहद गंभीर हालत में हटा सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालत गंभीर होने पर देवेन्द्र चौरसिया को जबलपुर रैफर कर दिया गया था।
क्या है राजनीतिक विवाद
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया और उनके बेटे सोमेश पर गुरुवार सुबह एक दर्जन से अधिक लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। हमले के पीछे राजनीतिक रंजिश जिला पंचायत चुनाव के समय का विवाद बताया जा रहा है।
रामबाई के परिजनों पर आरोप
इस मामले में देवेंद्र के परिजनों ने पथरिया की बसपा विधायक रामबाई सिंह के पति एवं देवर के साथ ही जिला पंचायत के अध्यक्ष के पुत्र पर हमले के आरोप लगाए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो