scriptअष्टमी पर आज होगी महाआरती, देवी भक्तों की उमड़ रही भीड़ | Mahaarti will be held on Ashtami today | Patrika News

अष्टमी पर आज होगी महाआरती, देवी भक्तों की उमड़ रही भीड़

locationदमोहPublished: Oct 06, 2019 01:19:06 am

Submitted by:

Sanket Shrivastava

नवदुर्गा मण्डल समिति के द्वारा महाआरती का आयोजन रात्रि 8.30 पर किया जाएगा।

Mahaarti will be held on Ashtami today

Mahaarti will be held on Ashtami today

रनेह. शारदेय नवरात्र पर्व के चलते जहां अलसुबह महिला भक्तों के साथ ही देवी भक्तों का जल अर्पित करने जगतजननी मां जगदम्बे के देवी दरबारों में पहुंच रहे हैं।शाम को देवी पण्डालों में आरती के साथ देवी दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। ग्राम एवं क्षेत्र में चारों ओर देवी गीतों के साथ ही धार्मिक आयोजनों की गूंज सुनाई दे रही है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दुर्गाष्टमी पर गोल बाजार नवदुर्गा मण्डल समिति के द्वारा महाआरती का आयोजन रात्रि 8.30 पर किया जाएगा। जिसमें 108 दीपकों से मां की आरती के साथ ही छप्पन भोग व महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। आरती में दुर्गा समिति के सदस्यों के साथ ही सम्मिलित भक्तजन भी देवी मां की आरती उतारने में सम्मिलित रहेंगे।
गोल बाजार एवं बस स्टैण्ड पर प्रतिदिन शाम को होने वाली देवी मां की आरती में 9 देवियों के द्वारा मां की आरती के साथ-साथ डांडिया नृत्य को निहारने भारी भीड़ एकत्रित हो रही है। नव दुर्गा मण्डल गोल बाजार रनेह के सदस्यों ने देवी दर्षनार्थ के साथ ही महाआरती में सम्मिलित हो धर्मलाभ अर्जित करने देवी भक्तों से अपील की है।
बनवार खेर माता मंदिर में महाआरती
बनवार. बनवार में खेर माता मंदिर परिसर में विराजमान मां दुर्गा की महाआरती में जनसैलाब उमड़ा जिन्होंने मिलकर मां की महाआरती की। बनवार ग्राम में दुर्गाउत्सव के चलते शक्ति की आराधना में पूरा गांव भक्ति उत्साह मे मगन नजर आ रहा है। देवी मां की शम के समय भक्तों ने मिलकर महाआरती की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो