दमोहPublished: Sep 21, 2023 01:43:22 pm
Faiz Mubarak
- जन आशीर्वाद यात्रा में बड़ा हादसा टला
- स्वागत गेट से टकराया यात्रा का रथ
- बाल-बाल बचे मंत्री और जनप्रतिनिधि
- सामने आई हादसे का LIVE VIDEO
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। प्रदेश के पांच अलग-अलग इलाकों से ये यात्रा रवाना हुई है। वहीं, गुरुवार को दमोह जिले के हटा पहुंची यात्रा के दौरान एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। बता दें कि, यहां जन आशीर्वाद यात्रा का रथ स्वागत गेट से टकरा गया। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय रथ पर प्रदेश सरकार के मंत्री, पूर्व मंत्री, भाजपा विधायक और जिलाध्यक्ष समेत कई भाजपा नेता सवार थे, जो हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। यहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।