जेल में बंद विधायक रामबाई के देवर पर इतने गंभीर आरोप
दमोहPublished: Jul 26, 2023 12:31:00 pm
विधायक रामबाई का देवर विचाराधीन बंदी चंदू सिंह चला रहा जेल, अय्याशी की हर सामग्री कराता हैं उपलब्ध, दमोह में जेल प्रहरी रहे रामकुमार शाक्या ने खोली पोल, विधिक अधिकारी को शपथ पत्र लिखकर किया जांच कराने की मांग, जेल के कई कर्मचारियों पर गंभीर आरोप, दमोह जेल शराब, वैश्यावृत्ती तक ही होती है व्यवस्था, कैमरों से छेड़छाड़ और १ लाख रुपए महीने तक दूसरे बंदियों से वसूलने के आरोप


जेल में बंद विधायक रामबाई के देवर पर इतने गंभीर आरोप
दमोह जेल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार दमोह जेल में पदस्थ रहे एक प्रहरी ने ही जेल में होने वाले कृत्यों को खुलासा करते हुए एक शिकायत विधिक अधिकारियों से की है। साथ ही गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमें जेल के विचाराधीन बंदी पथरिया विधायक रामबाई सिंह के देवर चंदू सिंह द्वारा जेल चलाने और उनके अनुसार ही यहां सुविधाएं उपलब्ध होने जैसे गंभीर आरोप हैं। यहां तक कि जेल के कैमरों से छेड़छाड़ कर लाख रुपए महीने तक जेल में पहुंचाने वालों को शराब, वैश्यावृत्ति के लिए महिलाएं, उनकी पत्नियां तक जेल में उपलब्ध कराए जाने के आरोप लगाए हैं। प्रहरी के इन आरोपों के बाद जेल अधीक्षक ने फोन कॉल्स लेना बंद कर दिए हैं। वहीं जेल प्रशासन में हड़कंप की स्थिति हैं।