script

लॉकडाउन में भी लोगों की आवाजाही

locationदमोहPublished: May 12, 2020 04:42:43 pm

Submitted by:

Sanket Shrivastava

लॉकडाउन में भी लोगों की आवाजाही

Movement of people even in lockdown

Movement of people even in lockdown

दमोह. कोरोना संक्रमण का खतरा जिले में दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों द्वारा सावधानी बरतने की जगह लापरवाही बरती जाना सामने आ रही है। जिस पर प्रशासन भी चुप्पी साधे हुए है।
कहने को हर रोज सुबह ०९ बजे से ०३ बजे तक लोगों को घरों से निकलने की अनुमति है। दोपहर ०३ बजे से टोटल लॉकडाउन के आदेश हैं। लेकिन यह आदेश महज कागजी ही साबित हो रहा है। दोपहर बाद बाजार में दुकानें तो बंद हो जातीं हैं, लेकिन लोगों की आवाजाही नहीं रूकती है। सड़कों पर टोटल लॉकडाउन के बावजूद भी घूमने फिरने का सिलसिला जारी रहता है। यह स्थिति टोटल लॉकडाउन में कुछ घंटों के मिली छूट के बाद प्रमुख रूप से देखी जा रही है।
बाजार बंद होने के बाद दुकानों के बाहर, चौराहों पर लोगों का जमावड़ा लग जाता है। घंटों तक लोग चौराहों पर विभिन्न चर्चाएं करते देखे जा रहे हैं। प्रमुख बात यह है कि इस दौरान पुलिस कर्मचारी भी अब लोगों के साथ उनके बेवजह घरों से बाहर घूमने पर कोई खास रोकटोक नहीं करते हैं। विदित हो कि शहर के घंटाघर से धगट चौराहा, चमन तिराहा क्षेत्र, पुराना थाना, राय चौराहा, पलंदी चौराहा क्षेत्र में टोटल लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर लोगों की मौजूदगी बनी रहती है।

ट्रेंडिंग वीडियो