Patrika Exclusive - दमोह के हिनौता में चलीं गोलियां दो की मौत
दमोहPublished: Feb 28, 2023 11:44:38 am
पुरानी रंजिश के चलते गोलीकांड को मिला अंजाम


दो लोगों की गोली मारकर हत्या
दमोह. जिले के पथरिया थानांतर्गत आने वाले हिनौता गांव में मंगलवार की सुबह पुरानी रंजिश के चलते हुए एक विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया गया है कि गोली लगने की वजह से एक ६८ वर्षीय और एक ६५ वर्षीय वृद्धों की जान चली गई। इन्हें जिला अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टर ने दोनों के मृत होने की अधिकारिक पुष्टि की है।
इधर घटना के बाद हिनौता गांव में सन्नाटा छा गया और जिला मुख्यालय से भारी पुलिस बल घटना स्थल पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर रवाना हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली लगने से सेवक शुक्ला 65 व बद्री शुक्ला 68 की मौत हुई है। वहीं घटना को अंजाम देने वालों में उम्मेद सिंह, माखन, अर्जुन, जाहर, प्रहलाद, हाकम, मलखान उर्फ मुन्ना सहित अन्य के नाम सामने आए हैं। वहीं समाचार लिखे जाने के दौरान यह बात भी सामने आई है कि आरोपी पक्ष के भी कुछ लोग घायल हैं, जिन्हें पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।