scriptग्लोबल एग्रिटेक मीट में जयपुर आएगा 7 करोड़ का ‘युवराज’, जानिए क्यों है इतनी कीमत | Yuvraj to star in Global rajasthan agritech meet | Patrika News

ग्लोबल एग्रिटेक मीट में जयपुर आएगा 7 करोड़ का ‘युवराज’, जानिए क्यों है इतनी कीमत

locationदमोहPublished: Nov 06, 2016 11:11:00 am

Submitted by:

Abhishek Pareek

जयपुर में होने वाली ग्लोबल एग्रिटेक मीट में 7 करोड़ का भैंसा युवराज सभी के आकर्षण का केन्द्र होगा। पशुपालन विभाग ने लोगों के लिए इस स्पेशल भैंसे को खासतौर पर बुक कराया है।

जयपुर में होने वाली ग्लोबल एग्रिटेक मीट में 7 करोड़ का भैंसा युवराज सभी के आकर्षण का केन्द्र होगा। पशुपालन विभाग ने लोगों के लिए इस स्पेशल भैंसे को खासतौर पर बुक कराया है। अब तक युवराज के लिए 7 करोड़ रुपए तक की बोली लग चुकी है। हालांकि इसके मालिक कर्मवीर ने इसे बेचने से इनकार कर दिया है। 
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले कर्मवीर का दावा है कि वे हर महीने इसका स्पर्म बेचकर करीब सात लाख रुपए महीने की कमार्इ करते हैं। उत्तर भारत के कर्इ राज्यों में युवराज के स्पर्म की खासी डिमांड है। इसके स्पर्म के एक इंजेक्शन की कीमत 300 रुपए है। 
भारत में भैसें की 13 नस्लें पार्इ जाती हैं। इनमें से मुर्रा नस्ल काे सबसे अच्छा माना जाता है। युवराज भी मुर्रा नस्ल का ही है। करीब साढ़े चार सौ किलो वजनी युवराज की लंबार्इ करीब 10 फीट आैर ऊंचाई पांच फीट आठ इंच है। 
कर्मवीर इसे अपने परिवार का सदस्य समझते हैं। इसकी खुराक में रोजाना करीब दो हजार रुपए का खर्च आता है। रोजाना बीस लीटर दूध, दस किलो सेब आैर इतना ही अनाज आैर चारा युवराज को खाने के लिए दिया जाता है। 
हम आपको बता दें कि ग्लोबर एग्रिटेक मीट में युवराज का बच्चा भी साथ होगा। वह श्रीगंगानगर में है। वहीं एग्रोटेक मीट में ऊंटों के लिए ब्यूटीपार्लर खोला जाएगा। साथ ही दो कराेड़ रुपए की कीमत के घोड़े भी आकर्षण के केन्द्र हाेंगे। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो