scriptPhotos: पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव की तैयारियां पूर्ण घटयात्रा के साथ शुरू होंगे कार्यक्रम | Patrika News
दमोह

Photos: पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव की तैयारियां पूर्ण घटयात्रा के साथ शुरू होंगे कार्यक्रम

9 Photos
5 years ago
1/9

दमोह. दिगंबर मुनि संघ के सानिध्य में स्थानीय तहसील ग्राउंड में शुक्रवार की सुबह बेला में घटयात्रा से पंचकल्याणक व गजरथ महोत्सव का आगाज होगा। पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ सुबह से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ होगा।

2/9

मुनि योग सागर के प्रवचन आशीर्वाद के बाद 12 बजे घटयात्रा प्रारंभ होगी। पीतांबर धारण कर महिलाएं मस्तक पर शुद्ध जल के कलश लेकर चलेंगी।

3/9

भगवान के माता-पिता, सौधर्म इंद्र आदि सभी महापात्र रथों व हाथी-घोड़ों पर सवार होकर चलेंगे। लगभग 50 से अधिक तीर्थंकर भगवान की प्रतिमाएं भी इस यात्रा में शामिल होगी।

4/9

घटयात्रा नन्हें मंदिर से प्रारंभ होकर घगट चौराहे, घंटाघर, अस्पताल चौराहे होते हुए तहसील ग्राउंड में बने विशाल पंडाल कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। शुद्ध जल व मंत्रोच्चार से पंडाल एवं वेदी की शुद्धि की जाएगी।

5/9

मुनि महाराज के मंगलिक प्रवचन के बाद याग महामंडल विधान प्रतिष्ठाचार्य विनय भैया के निर्देशन में व संगीत मंडल की स्वर लहरी के साथ प्रारंभ होगा। शाम 7 बजे कार्यक्रम स्थल तहसील ग्राउंड पर महाआरती का संगीतमय आयोजन किया जाएगा।

6/9

इस दौरान ज्ञानमति माता जी का भी दमोह आगमन सुनिश्चित हो गया है। विशाल पंडाल होंगे कार्यक्रम तहसील ग्राउंड पर विशाल पंडाल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

7/9

जिसमें 5 हजार से अधिक श्रावकों के एक साथ बैठने के इंतजाम किए गए हैं।

8/9

इसके साथ ही श्रावकों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए तमाम इंतजाम किए गए हैं। तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

9/9
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.