scriptनेशनल पार्क घूमने का प्लान है, तो इस खबर को जरुर पढ़ें | Panna Tiger Reserve | Patrika News

नेशनल पार्क घूमने का प्लान है, तो इस खबर को जरुर पढ़ें

locationदमोहPublished: Oct 15, 2019 06:38:07 pm

Submitted by:

pushpendra tiwari

आज से पर्यटकों के लिए खुलेंगे पन्ना टाइगर रिजर्व के गेट, कोर के अलावा बफर में भी होगी घूमने की व्यवस्था

नेशनल पार्क घूमने का प्लान है, तो इस खबर को जरुर पढ़ें

पार्क के गेट पर्यटकों के लिए १६ अक्टूबर से ओपन

युसूफ पठान मडिय़ादो. पन्ना टाइगर रिजर्व जहां देश में सबसे अधिक बाघ हैं। इस पार्क के गेट पर्यटकों के लिए 16 अक्टूबर से ओपन हो रहा है। बुधवार से यहां देश विदेश के पर्यटक नजर आने लगेंगे। वहीं इसके पहले पार्क से बड़ी खबर यह आई है। यहां की दो बाघिनों को उनके शावकों के साथ देखा गया है। प्रबंधन के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी के रुप में मैदानी अमले द्वारा दी गई है। फील्ड डायरेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाघिन 142 को एक शावक के साथ देखा गया है। इसी प्रकार बाघिन 151 को भी एक शावक के साथ देखा गया है। इन नन्ने मेहमानों की आमद से पूरे पार्क प्रबंधन खुशी की लहर है। बताया गया है कि इस समय पन्ना टाइगर रिजर्व में 37 वयस्क बाघों सहित कुल बाघों की सख्या 54 हो गई है। यह संख्या पन्ना टाइगर रिजर्व के अब तक के इतिहास में सर्वाधिक है। पन्ना टाइगर रिजर्व के ०९ बाघों को ही रेडियो कॉलर लगाया गया है।
यह है जरुरी जानकारी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर जोन के 20 फीसदी टूरिज्म की अनुमति है। इसमें पर्यटकों को 40 से 50 किमी का कोर क्षेत्र घुमाया जाता है। पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर जोन में एक दिन में अधिकतम 85 वाहनों से पर्यटकों को घुमाने की अनुमति प्राप्त है। इसमें से 60 वाहनों को मड़ला गेट से और 25 वाहन हिनौता गेट से अनुमति प्राप्त है। इस प्रकार कोर जोन में 85 वाहनों के अलावा बफरजोन में 20 वाहनों की अनुमति है।
सार्वजनिक स्थल पर बनाई जा रही यह नई व्यवस्था
पन्ना टाइगर रिजर्व इसी साल से पन्ना शहर के डायमंड चौक पर टाइगर रिजर्व के प्रवेश द्वार का टिकट काउंटर खोलने जा रहा है। फील्ड डायरेक्टर भदौरिया ने बताया नगर के लोगों की सुविधा के लिए सार्वजनिक टिकट खिड़की बनाई जा रही है। इसके अलावा टिकट लेने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था भी रिजर्व द्वारा की गई है।
16 अक्टूबर से 30 जून तक पार्क ओपन रहेगा
प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार टाइगर रिजर्व के गेट पर्यटकों के लिए १६ अक्टूबर से ३० जून तक ओपन रहेंगे। पर्यटकों को देखने के लिए यहां प्रमुख रुप से बाघ, तेंदुआ, चीतल, रीछ, सांभर, नीलगाय, चौसिंगा, लंगूर, जंगली सुअर, सियार आसानी से दिख जाते हंै।
इन वाहनों को मिलेगा प्रवेश
सफारी करने के लिए प्रदूषण रहित वाहन जिनमें शामिल जिप्सी की अनुमति दी गई है।
सरकारी तौर पर पार्क में परिवहन व्यवस्था पर्यटकों के लिए उपलब्ध नहीं है। प्राइवेट वाहन खजुराहो, मड़ला, दमोह, पन्ना, छतरपुर से किराए पर उपलब्ध होंगे। वहीं स्वयं के चार पहिया वाहन से पार्क भ्रमण किया जा सकता है। लेकिन वाहन फोर व्हील ड्राइव, पेट्रोल चलित वाहनों को ही अनुमति दी गई है।
वर्जन
पन्ना टाइगर रिजर्व की दो बाघिनों को शावकों के साथ देखा गया है। इनके बाद अब यहां 37 वयस्क बाघों सहित कुल बाघों की संख्या 54 हो गई है। अकोला बफर में दो दिन पहले दो टाइगर देखने को मिले हैं।
केएस भदौरिया, फील्ड डायरेक्टर पन्ना टाइगर रिजर्व
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो