दमोह

मझौली और चिरौला गांव के अंधेकत्लों की गुत्थी दमोह पुलिस ने सुलझाई

मझौली में एक आदिवासी व्यक्ति और चिरौला में महिला की हुई थी हत्या

दमोहJul 16, 2021 / 11:34 am

pushpendra tiwari

रज्जू आदिवासी जो अपने घर के आंगन में कंबल ओड़कर सो रहा था, इसकी हत्या कर दी गई थी

दमोह. जिले में संगीन वारदातें लगातार घटित होना सामने आ रहीं हैं। इनमें वह अंधेकत्ल भी शामिल हैं, जिनमें आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को अपनी पूरी ताकत झोंकनी पड़ रही है। हाल ही के एक सप्ताह के भीतर चार दिन अंधेकत्ल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए, जिनमें से दो अंधेकत्लों की गुत्थी सुलझाने में पुलिस ने सफलता पाई है। एएसपी शिवकुमार सिंह से मिली जानकारी के अनुसार पथरिया थाना क्षेत्र के चिरौला गांव में चार दिन पहले एक विधवा महिला की उसके ही घर में हत्या कर दी गई थी। इस कत्ल की मिस्ट्री सुलझाने में पुलिस को सफलता मिली है। तो वहीं दूसरी हत्या कुम्हारी थाना के मझौली गांव में तीन दिन पहले घटित हुई थी। घटना में रज्जू आदिवासी जो अपने घर के आंगन में कंबल ओड़कर सो रहा था, इसकी हत्या कर दी गई थी। मौके पर आरोपियों को नहीं देखा जा सका था। पुलिस ने इस अंधेकत्ल की गुत्थी को भी सुलझा लिया है।
बताया गया है कि १६ जुलाई की दोपहर पुलिस ने इन दोनों वारदातों का सार्वजनिक रूप से पर्दाफाश कर देगी, जिसमें हत्या की वजह और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान हो जाएगी।

Home / Damoh / मझौली और चिरौला गांव के अंधेकत्लों की गुत्थी दमोह पुलिस ने सुलझाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.