दमोह

नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस-भाजपा ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन

बागियों का शक्ति प्रदर्शन ने बदली फिजा

दमोहNov 10, 2018 / 11:59 am

Rajesh Kumar Pandey

Power Performance of the rebels had changed Fiza

दमोह. नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस, भाजपा व बागियों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपनी उपस्थिति का अहसास कराया। कांग्रेस व भाजपा जहां चारों विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस के रूप में पहुंचे थे, वहीं बागी भी हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे।
नामांकन दाखिल करने के लिए सबसे पहले भाजपा के बागी डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया बाबा हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे। जो बाबा के पक्ष में नारे बाजी कर रहे थे। इसी बीच भाजपा के चारों विधानसभा प्रत्याशियों का जुलूस पहुंच गया। जैसे ही भाजपा प्रत्याशी कलेट्रेट जाने लगे तब कुसमरिया समर्थकों की नारेबाजी तेज हो गई। इधर भाजपा कार्यकर्ता भी उत्साहित हो गए और नारेबाजी करने लगे। भाजपा के ही दो गुट अपने-अपने प्रत्याशियों के जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। दो फाड़ हुई भाजपा की नारेबाजी के बाद जैसे ही कांग्रेस का सबसे बड़ा जुलूस पहुंचा तो बाबा समर्थक सहित भाजपाई वहां से नदारद हो गए। करीब एक किमी लंबा काफिला ले जाकर कांग्रेस ने अपनी मजबूत उपस्थिति का अहसास करा दिया। कांग्रेस के शक्तिप्रदर्शन कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल थे। हटा से कांग्रेस के बागी प्रदीप खटीक भी शक्ति प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। इनके फार्म भरने से पहले कांग्रेस के प्रत्याशी फार्म भरकर जा चुके थे
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.