scriptपुजारी ने बेसहारा बच्चे के साथ डेढ़ माह तक बनाए अप्राकृतिक संबंध, मामला दर्ज | Patrika News
दमोह

पुजारी ने बेसहारा बच्चे के साथ डेढ़ माह तक बनाए अप्राकृतिक संबंध, मामला दर्ज

दमोह. पथरिया थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जिसमें एक मंदिर के पुजारी का घिनौना कृत्य सामने आया है। पुजारी ने न सिर्फ १२ साल के उक्त बेसहारा बच्चे को प्रताडि़त किया, बल्कि उसे अगवा कर रखते हुए उसके साथ अनेक बार आप्राकृतिक संबंध भी बनाए। इतना ही नहीं इस दौरान शराब […]

दमोहJan 05, 2025 / 11:27 am

Samved Jain

CG News

CG News

दमोह. पथरिया थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जिसमें एक मंदिर के पुजारी का घिनौना कृत्य सामने आया है। पुजारी ने न सिर्फ १२ साल के उक्त बेसहारा बच्चे को प्रताडि़त किया, बल्कि उसे अगवा कर रखते हुए उसके साथ अनेक बार आप्राकृतिक संबंध भी बनाए। इतना ही नहीं इस दौरान शराब पिलाने सहित अन्य घिनौने कृत्य कराने के भी आरोप है। मामले में पथरिया थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
प्रकरण में बताया गया है कि दमोह निवासी एक बेसहारा १२ वर्षीय बालक करीब डेढ़ महीने से घर से लापता था। जिसे उसका १५ वर्षीय भाई ढूंढ रहा था। किसी की जानकारी पर गुरुवार को पथरिया पहुंचा था। जहां एक मंदिर में उसे उसका भाई मिल गया। जहां उसने अपनी पूरी पीड़ा भाई को बताई। इसके बाद उक्त बालक ने परिचितों को पथरिया बुलाया और पूरे कृत्य के संबंध में जानकारी दी गई। इसके बाद सभी ने पुलिस थाना पथरिया पहुंचकर पूरे प्रकरण की जानकारी दी। पीडि़त ने भाई को पूरा घटनाक्रम बताया। बताया गया कि पुजारी ने अपने घर पर रखकर ही यह पूरा घिनौना काम किया है। इसके बाद पुजारी के चुंगल से बाहर हुआ, बालक काफी डरा हुआ बताया गया है। साथ ही वह ज्यादा कुछ बताने से डर रहा है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
टीआई सुधीर बैगी ने बताया कि मामले में आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही बालक का मेडिकल कराने भेजा जा रहा है। प्रकरण काफी शर्मनाक है।

Hindi News / Damoh / पुजारी ने बेसहारा बच्चे के साथ डेढ़ माह तक बनाए अप्राकृतिक संबंध, मामला दर्ज

ट्रेंडिंग वीडियो