दमोह

Video सवा लाख आहुति के साथ महामृत्युंजय महायज्ञ की पूर्णाहुति

श्रीमद्भागवत कथा से हमें भगवत प्राप्ति का साधन प्राप्त होता है

दमोहJan 20, 2019 / 12:08 pm

Rajesh Kumar Pandey

Puarnahuti of Mahamrityunjaya Mahayagna with a quarter million Holocaust

दमोह. स्थानीय बेलाताल टापू मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का आज विश्राम हो गया। कथा वाचक आचार्य पंडित रवि शास्त्री ने कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा से हमें भगवत प्राप्ति का साधन प्राप्त होता है। श्रीमद् भागवत की कथा एक अद्भुत कथा है। भगवान की बड़ी कृपा से श्रीमद् भागवत की कथा सुनने का अवसर प्राप्त होता है। इसलिए समस्त प्राणियों को चाहिए कि भागवत कथा नित्य श्रवण करना चाहिए। वहीं महामृत्युंजय महायज्ञ के यज्ञ आचार्य पंडित शंकर शुक्ला, पंडित रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने बताया कि पूरे आठ दिनों तक विधिवत गणेश गौरी पूजन, सर्वतो भद्र पूजन, वास्तु 64 योगिनी क्षेत्रपाल असंख्य रुद्र कलश का पूजन पूरे विधि विधान के साथ संपादित कराया गया।
शुक्रवार को यज्ञ की पूर्णाहुति सवा लाख आहुतिओं के साथ पूर्ण हुई। इस यज्ञ के मुख्य अजमान अनुराधा यादव, परम यादव, अरविंद सिंह चंदेल, मनीषा चंदेल, गुड्डा भाई साहू, रजनी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, डालचंद असाटी, रूप कुमार सोनी, राकेश अग्रवाल, सुमन अग्रवाल रहे। बेलाताल टापू मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष पंडित बिहारी लाल गौतम ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Home / Damoh / Video सवा लाख आहुति के साथ महामृत्युंजय महायज्ञ की पूर्णाहुति

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.