नए संकल्प के साथ समिति का नया सत्र शुरू, बच्चों को पढ़ाई के क्षेत्र में हजारों रुपए भरते हैं फीस अन्य समाजसेवी कार्र्याें में भी रहती है अग्रणी भूमिका
दमोह•Aug 13, 2019 / 11:33 pm•
Sanket Shrivastava
Punjabi Mahila Samiti spending 15 poor children studying
दमोह. सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने वाली संस्था, पंजाबी महिला विकास समिति लगातार समाजसेवी कार्य कर रही है। जिसमें बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने उनकी निजी स्कूलों की फीस भरने से लेकर उन्हें ड्रेस उपलब्ध कराने व अन्य सहयोग में निरंतर कार्यरत है।
पंजाबी महिला समाज सेवा समिति की संरक्षक डॉ. ऋतु दुआ ने बताया कि ५ अगस्त २०१६ में गठित संस्था पंजाबी महिला विकास समिति का मुख्यालय इंदौर में है, जहां से संस्था संचालित की जाती है।
समिति से जुड़ी महिलाओं ने ९ हजार रुपए की राशि एक निजी स्कूल की गरीब छात्रा के लिए शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने सहयोग किया। अक्षय तृतीया के दिन एक बिन पिता की बेटी का विवाह कराने के साथ उसे पूरी सामग्री संस्था की ओर से प्रदान की। इसके साथ ही युवती को पार्लर का काम भी लगातार सिखाकर उसे रोजगार से जोड़ा।
इसके साथ ही १५ बच्चों को फ्री ट्यूशन ३ साल से लेकर १५ साल तक के बच्चों को देने का कार्य जारी है। जिसमें गार्ड लाइन में प्रीति खत्री, व गुडिय़ा खत्री गरीब वर्ग के बच्चों को निरंतर ट्यूशन दे रहीं हैं। सभी १५ बच्चों को कपड़े, फीस व किताबों का इंतजाम भी किया जा रहा है। इसके साथ ही शहर के शिव शनि मंदिर व श्रीराम मंदिर में वॉटर कूलर प्रदान किया। बीमारी से पीडि़त एक बेटी को संस्था ने २० हजार रुपए की सहायता राशि भेंट की।
एजुकेशन में कुछ बेटियों के लिए डे्रेस वितरित की। इसके साथ ही संस्था द्वारा पर्यावरण के लिए पौधरोपण करने व गणेश जी की प्रतिमा मिट्टी तैयार करना भी सिखाते हुए पर्यावरण को संरक्षित करने जागरुक अभियान चलाया। सांस्कृति क्षेत्र में लोहड़ी, वैशाखी सहित सांस्कृति बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया। शादी दमयंती क्लब में करवाई थी। मां नहीं थी अकेली थी तो उसकी शादी अक्षय तृतीया पर कराई थी। जिसमें नकदी सहित पूरा सामान भी दिया था। पार्लर का कोर्स भी कराया था।
समिति का नवीन सत्र प्रारंभ
संस्था की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर अंजली सचदेव को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। सचिव मोनिका गांधी, कोषाध्यक्ष मोनी गांधी को मनोनीत किया गया। कार्यकारणी सदस्यों में अनीता वाधवा, रिंपी गांधी, अनीता चक्रवर्ती, कुलजीत वाधवा, मंजू मोगिया, रविंदर बाधवा को मनोनीत किया गया। सभी ने गतिविधियों में सहयोग करने का संकल्प लिया। सदस्य राहुल टंडन, नीलू सलूजा, देवयानी, सिमी छाबड़ा, मनमीत गांधी, ऋचा सहगल, मीता टंडन, शिंकी गांधी, डीलू छाबड़ा को मीडिया प्रभारी बनाया गया। संरक्षक डॉ. वीणा यदु तथा डॉ. ऋतु दुआ ने चयनित सदस्यों से आगामी वर्ष में समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहने का संकल्प दिलाया। इस दौरान सोनिया ने विगत वर्ष में किए सामाजिक कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष गांधी ने आय-व्यय का ब्यौरा दिया। इस वर्ष नवीन सदस्यों को सदस्यता के लिए चयनित किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। नवीन वर्ष के सामाजिक कार्यों में पर्यावरण तथा बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया।