scriptभाजपा के मंडलों का हुआ पुर्नगठन 13 से हुए 22 मंडल | Reorganization of BJP mandals in damoh madhya pradesh | Patrika News

भाजपा के मंडलों का हुआ पुर्नगठन 13 से हुए 22 मंडल

locationदमोहPublished: Nov 08, 2019 05:19:39 pm

Submitted by:

Samved Jain

दमोह विधानसभा में दो से बढ़कर हुए पांच

भाजपा के मंडलों का हुआ पुर्नगठन 13 से हुए 22 मंडल

भाजपा के मंडलों का हुआ पुर्नगठन 13 से हुए 22 मंडल

दमोह. जिले के भाजपा मंडलों में पुर्नगठन संबंधी प्रस्ताव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा गया था। जिसे स्वीकृति दी गई है। जिले में पहले 13 मंडल थे, जिनमें 9 मंडल नए बनाए गए हैं। अब जिले में भाजपा के कुल 22 मंडल हो गए हैं।
सह मीडिया प्रभारी मोंटी रैकवार ने बताया कि दमोह के नगर व ग्रामीण मंडलों का विभाजन कर पांच नए मंडलों का गठन किया गया है।
जिसमें दमोह नगर का विभाजन कर पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल का गठन किया गया है। इसमें कुल 68 मतदान केंद्रों को शामिल किया गया है। दूसरा रानी दमयंती राजनगर है, जिसमें 65 बूथ शामिल हैं। इसके अलावा दमोह विधानसभा के ग्रामीण मंडल का विभाजन कर नया मंडल बांदकपुर बनाया गया है। इसमें भी 65 बूथ शामिल हैं। दूसरा नया मंडल बांसातारखेड़ा बनाया गया है। जिसमें 44 मंडल बनाए गए हैं। नया मंडल अभाना बनाया गया है, जिसमें 61 बूथ शामिल किए गए हैं।


पथरिया विधानसभा
इस विधानसभा में मंडलों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इसमें पथरिया मंडल का विभाजन कर दो नए मंडल बनाए गए हैं। जिनमें नया मंडल फतेहपुर बनाया गया है, जिसमें 53 बूथ शामिल हैं। दूसरा नया मंडल सदगुवां बनाया गया है, जिसमें 39 मतदान केंद्र समाहित किए गए हैं। पहले से नरसिंहगढ़ व बटियागढ़ मंडल यथावत रखे गए हैं।


हटा विधानसभा
हटा विधानसभा में दो मंडल का पुर्नगठन किए जाने से यहां संख्या 6 पर पहुंच गई है। जिसमें नए मंडल मडिय़ादो में 54 मतदान केंद्र शामिल हैं। यहां नया मंडल कुम्हारी बनाया गया है, जिसमें 44 बूथ शामिल किए हैं। हटा नगर, हटा ग्रामीण, पटेरा व हिंडोरिया मंडल पूर्ववत रहेंगे।


जबेरा विधानसभा
जबेरा विधानसभा 6 नए मंडल बन गए हैं। यहांं नया मंडल तारादेही बनाया गया है। जिसमें 37 बूथ शामिल हैं। नया मंडल बनवार बनाया है, जिसमें 47 मतदान केंद्रों को शामिल किया गया है। जबकि यहां पूर्व से नोहटा, जबेरा, तेंदूखेड़ा व तेजगढ़ मंडल यथावत रहेंगे।


दो का भार अब पांच में बांटा
भाजपा जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव का कहना है कि भौगोलिक दृष्टि व बूथों की संख्या से मंडल अध्यक्षों पर कार्य का अधिक भार था। अब दो का भार पांच में विभाजित कर दिया गया है। पहले दमोह विधानसभा में दमोह नगर में 116 व ग्रामीण में 176 मतदान केंद्र थे। अब बूथों की संख्या कम कर दी गई है और यही दायित्व दो के बजाए पांच को दिया जा रहा है। जिसके पीछे संगठन की सोच उत्कृष्ट कार्य करने की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो