scriptबहन रात में आ गई थी भाई को राखी बांधने, फिर भी सूनी रही भाई की कलाई जानिए क्यों | Sister came in the night to tie rakhi to her brother, yet listen to br | Patrika News

बहन रात में आ गई थी भाई को राखी बांधने, फिर भी सूनी रही भाई की कलाई जानिए क्यों

locationदमोहPublished: Aug 16, 2019 09:46:57 pm

Submitted by:

lamikant tiwari

रक्षाबंधन को नहीं बांध पाई राखी, हो गई यह दर्दनाक घटना

Sister came in the night to tie rakhi to her brother, yet listen to br

Sister came in the night to tie rakhi to her brother, yet listen to br

दमोह. ससुराल से अपने भाई को राखी बांधने आई एक बहन की, राखी बांधने से पहले ही सर्पदंश से मौत हो गई। मामले में बताया गया है कि सागर जिले के मोती नगर थानांतर्गत रहने वाली गीता पति धरमवीर रजक (२८) अपने भाई कमलेश रजक को राखी बांधने दमोह देहात थानांतर्गत महंतपुर पटमोना आई हुई थी। बुधवार रात ससुराल से घर आने के बाद भाई कमलेश की पसंद की उसने राखी खरीदी, परिजनों के साथ खुशी-खुशी खाना खाया। इसके बाद वह सो गई। लेकिन सोते समय ही रात में अचानक घर में काला नाग आ गया। जिसने उसे डस लिया। देखते ही देखते गीता को तुरंत ही जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। लेकिन धीरे-धीरे हालत बिगड़ी और मूल रक्षाबंधन के दिन सुबह की उसकी मौत हो गई। रक्षाबंधन के दिन ही महिला का शव पंचनामा करने के बाद परिजनों को उसका शव सौंपा गया।
बिलखते रहे परिजन –
कमलेश रजक बहन गीता के शव को देखने के बाद बिलखता रहा। उसे इस बात का अफसोस था कि वह बहन के हाथ से राखी भी नहीं बंधा पाया और उसकी बहन इस दुनिया को छोड़कर चली गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो