तहसीलदार की जीप ने मारी टक्कर बाइक चालक को टक्कर, दो घायल
दमोहPublished: Dec 06, 2019 10:44:32 pm
हालत गंभीर कराया जिला अस्पातल में भर्ती,
Tehsildar’s jeep collided with bike driver, two injured
दमोह. वाहन दुर्घटना में घायल होने से दो लोगों को चोटें आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से एक को अधिक चोटें आना बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गंभीररूप से घायल वेद कुमार उर्फ गोंलू जैन पिता गुलाब चंद जैन (२६) निवासी पटौन मोहल्ला वार्ड नंबर सात बक्सवाहा ने बताया कि वह अपने मित्र शीतल पाटकार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गुरुवार रात करीब ८.३० के लगभग बाइक से घुवारा जा रहा था। इसी बीच बक्सवाहा से आधा किमी आगे हनुमान मंदिर के पास तहसीलदार के मकान के समीप तेजगति से आ रही बक्सवाहा तहसीलदार की जीप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों को चोटें आने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया। गोलू ने बताया कि उसे तथा उसके मित्र को गंभीर चोटें आईं हैं। बक्सवाहा से सीधे दमोह रेफर किए जाने से वह घटना की रिपोर्ट दर्ज बक्सवाहा में दर्ज नहीं करा पाया। लेकिन पुलिस को फोन पर सूचना दे दी थी। अस्पताल चौकी प्रभारी विनोद कारौलिया का कहना है कि देर रात दो लोगों को वाहन दुर्घटना में चोटें आने पर भर्ती कराया है। बक्सवाहा पुलिस को सूचना दे दी है। घायलों के बयान दर्ज होने पर जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।