scriptअगस्त में त्योहारों की धूम, हर तारीख पर खास व्रत व त्योहार | The month of August is special in many ways | Patrika News

अगस्त में त्योहारों की धूम, हर तारीख पर खास व्रत व त्योहार

locationदमोहPublished: Aug 01, 2021 10:36:45 pm

Submitted by:

pushpendra tiwari

महीने की शुरूआत में कामिका एकादशी है तो वहीं माह के अंत में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

अगस्त में त्योहारों की धूम, हर तारीख पर खास व्रत व त्योहार

सावन के तीन सोमवार

दमोह. जिन त्योहारों और व्रत का लोगों को सालभर बेसब्री से इंतजार रहता है। दरअसल वह घड़ी खत्म अब हो चुकी है और त्योहारों की शुरूआत हो चुकी है। अगस्त का महीना कई मायनों में खास माना जाता है। इस महीने में हिंदू धर्म के अनुयायियों के कई प्रमुख त्योहार और व्रत होते हैं। इस बार अगस्त की शुरूआत ही त्योहार से हुई है। और अगस्त की आखिरी तिथि में भी महत्वपूर्ण त्योहार पड़ रहा है। वहीं पूरे अगस्त के दौरान कई महत्वपूर्ण त्योहार और पर्व पड़ रहे हैं। इसके अलावा सावन के तीन सोमवार भी इसी माह में हैं। इस तरह व्रत त्योहारों के लिहाज से अगस्त का महीना बेहद खास रहने वाला है। महीने की शुरूआत में कामिका एकादशी है तो वहीं माह के अंत में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पड़ रही है। साथ ही माह के बीच में रक्षा बंधन] नाग पंचमी, सावन शिवरात्रि, हरियाली तीज, तुलसी दास जयंती, ओणम, गायत्री जयंती आदि अनेक महत्वपूर्ण त्योहार हैं। जिससे शुरू से लेकर अंत तक यह माह विशेष बन गया है। अगस्त में ही सावन श्रावणी पूर्णिमा के साथ खत्म हो रहा है और हिंदू पंचांग के भाद्रपद महीने की शुरूआत होगी। भाद्रपद को भादौं भी कहा जाता है। यह महीना 23 अगस्त के दिन से आरंभ हो रहा है। अगस्त में प्रमुख करीब डेढ़ दर्जन त्योहार या व्रत हैं।
दिनांक …पर्वध्व्रत

04 अगस्त कामिका एकादशी
05 अगस्त प्रदोष व्रत
06 अगस्त सावन शिवरात्रि
08 अगस्त हरियाली अमावस्या
11 अगस्त हरतालिका तीज
12 अगस्त विनायक चतुर्थी
13 अगस्त नाग पंचमी
13 अगस्त स्कन्द षष्ठी
15 अगस्त तुलसीदास जयन्ती
15 अगस्त सिंह संक्रांति
18 अगस्त श्रावण पुत्रदा एकादशी
20 अगस्त प्रदोष व्रत
21 अगस्त ओणम
22 अगस्त रक्षा बन्धन
22 अगस्त गायत्री जयन्ती
25 अगस्त कजरी गीत
30 अगस्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो